प्लेन सिंपल पराठे खाकर बोर हो चुके हैं और कुछ नया खाना चाहते हैं तो जरूर लीजिए इन परतदार पराठों का स्वाद.
Servings
1 - 2
★ 4
Rating
23 ratings
आवश्यक सामग्री
For 1 - 2
2 कटोरी आटा
1 कटोरी मैदा
4 टेबलस्पून तेल, नमक स्वादानुसार
🍳 विधि
1
लच्छा पराठा बनाने के लिए सबसे पहले आटे और मैदे में नमक और तेल डालकर इसे गूंद लें.
2
गूंदे हुए आटे को 20 मिनट के लिए अलग रख दें.
3
तय समय के बाद आटे की लोई लेकर इसे बेलें.
4
बेले हुई रोटी पर तेल लगाकर इसे फोल्ड करते रहें.
5
फिर फोल्ड की गई रोटी का रोल बनाएं और रोल को हल्के हाथों से बेल लें.
6
अब इसमें अलग से परतें नजर आने लगेंगी.
7
मीडियम आंच में एक तवा गर्म करने के लिए रखें.
8
तवे के गरम होते ही इसपर रोटी डालकर पहले तो दोनों तरफ से सूखा सेंक लें और फिर तेल लगाते हुए पराठा सेंक लें.
9
तैयार है गर्मागर्म लच्छा पराठा. दही या चटनी के साथ सर्व करें.
#lachcha paratha#paratha parantha#indian kitchen#indian recipe#how to make lachcha paratha parantha ramadan special recipe in hindi#ramadan special#ramadan special roti paratha