ऐसे बनाइए लच्छा पराठा

ऐसे बनाइए लच्छा पराठा

प्लेन सिंपल पराठे खाकर बोर हो चुके हैं और कुछ नया खाना चाहते हैं तो जरूर लीजिए इन परतदार पराठों का स्वाद.

ADVERTISEMENT

आवश्यक सामग्री

For 2 servings

  • 2 कटोरी आटा
  • 1 कटोरी मैदा
  • 4 टेबलस्पून तेल, नमक स्वादानुसार

🍳 विधि

Time 15 से 30 मिनट
Servings 1 - 2
- लच्छा पराठा बनाने के लिए सबसे पहले आटे और मैदे में नमक और तेल डालकर इसे गूंद लें.
- गूंदे हुए आटे को 20 मिनट के लिए अलग रख दें.
- तय समय के बाद आटे की लोई लेकर इसे बेलें.
- बेले हुई रोटी पर तेल लगाकर इसे फोल्ड करते रहें.
- फिर फोल्ड की गई रोटी का रोल बनाएं और रोल को हल्के हाथों से बेल लें.
- अब इसमें अलग से परतें नजर आने लगेंगी.
- मीडियम आंच में एक तवा गर्म करने के लिए रखें.
- तवे के गरम होते ही इसपर रोटी डालकर पहले तो दोनों तरफ से सूखा सेंक लें और फिर तेल लगाते हुए पराठा सेंक लें.
- तैयार है गर्मागर्म लच्छा पराठा. दही या चटनी के साथ सर्व करें.
क्‍या ये रेसिपी आपको पसंद आई?
4 (23 ratings)
4 avg from 23 ratings

टैग्स

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

ऐसे बनाइए लच्छा पराठा एक लोकप्रिय वेज रेसिपी है, जिसे 2 कटोरी आटा और स्वादिष्ट मसालों की मदद से तैयार किया जाता है। यह इंडियन खाने का एक पसंदीदा व्यंजन माना जाता है।

ADVERTISEMENT

Saved Recipes