-
1
लदी पाव (Ladi Paav) बनाने के लिए सबसे पहले एक बर्तन लें.
-
2
इसमें गर्म दूध डालें.
-
3
अब चीनी डालकर चम्मच से अच्छे से मिला लें.
-
4
चीनी मिलाते समय बीच-बीच में चैक कर लें दूध गुनगुना हो जाए.
-
5
अब यीस्ट डालकर अच्छे से मिला लें और 10 मिनट के लिए अलग रख दें.
-
6
तय समय बाद यीस्ट एक्टिव चुका होगा.
-
7
अब यीस्ट वाले घोल में मिल्क पाउडर, मैदा और नमक डालकर आटा गूंदना शुरू करें.
-
8
ध्यान रहें आटा टाइट बिल्कुल न हो, आटा थोड़ा धीला हो तभी उसे बर्तन से निकाल कर किचन के सरफेस पर रख दें (सरफेस चाहें मार्बल का हों या लकड़ी का).
-
9
आटे को गूंदना शुरू करें.
-
10
आटे में और पानी मिलाकर आटे को धीला और मुलायम करते रहें जिससे की पाव सॉफ्ट बने.
-
11
अगर आटा हाथों में चिपकने लगे तो किसी स्क्रैपर की मदद से आटे को छुड़ा सकते हैं.
-
12
अब बटर डालकर आटे को मथने की प्रकिया 15 मिनट तक करते रहें.
-
13
मिनट बाद आटा नरम हो जाएगा और चिपचिपाहट भी चली जाएगी.
-
14
अब एक बर्तन में तेल लगाकर आटे को इसमें डाल कर गीले कपड़े से ढककर 1 घंटे के लिए रख दें.
-
15
अब एक केक टिन लें.
-
16
इसमें चारों तरफ बटर लगा लें.
-
17
अब आटे को देखें, आटा फूलकर तैयार है.
-
18
आटे को एक बार फिर थोड़ा-सा हाथों की मदद से गूंदें.
-
19
अब इसकी छोटी-छोटी लोई काट लें.
-
20
अब थोड़ा सा मैदा छिड़क कर लोई को चिकना कर लें.
-
21
सारी लोई को केक टिन में सेट कर लें.
-
22
सभी लोई पर थोड़ा दूध लगा दें.
-
23
अब टिन को ढककर 1 घंटे के लिए रख दें.
-
24
अब एक प्रेशर कुकर लें.
-
25
कुकर को हाई हीट पर गर्म कर लें.
-
26
कप नमक डालकर इसमें एक कटर के ऊपर जाली की प्लेट रख दें.
-
27
अब कुकर की सीटी और रबर निकाल दें.
-
28
अब ढक्कन लगाकर तेज आंच पर 10-15 के लिए प्री हीट कर लें.
-
29
अब पाव को देखें फूलकर तैयार हो चुका है.
-
30
पाव के ऊपर मीठा दूध लगा दें.
-
31
टिन को कुकर के अंदर रख दें, ध्यान रहे कुकर बहुत ही गर्म है तो ध्यान से टिन को रखें.
-
32
मध्यम आंच पर 15 मिनट पाव को पकाएं.
-
33
तय समय बाद गैस बंद कर दें.
-
34
अब कुकर का ढक्कन खोलकर देखें पाव तैयार है.
-
35
अब पाव के ऊपर बटर लगा दें.
-
36
इसे आधे घंटे के लिए गीले कपड़े से ढककर रख दें.
-
37
तय समय देखें, सॉफ्ट ब्राउन रंग वाली लदी पाव तैयार है.