लदी पाव बनाने की विधि
बाजार से पाव खरीद कर नहीं खाना चाहते हैं तो एक बार घर पर जरूर ट्राई कीजिए यह रेसिपी. इसे दूध, चाय किसी के साथ भी खाया जा सकता है. इसकी खास बात यह है कि इसे घर पर कुकर में भी बनाया जा सकता है.
ADVERTISEMENT
आवश्यक सामग्री
For 4 servings
- 1 कप गर्म दूध
- 1 1/2 टेबलस्पून चीनी
- 1 टीस्पून इंस्टैंट यीस्ट
- 1 टेबलस्पून मिल्क पाउडर
- 1 कप मैदा
- 1/4 टीस्पून नमक
- 2 टीस्पून बटर
विधि
- इसमें गर्म दूध डालें.
- अब चीनी डालकर चम्मच से अच्छे से मिला लें.
- चीनी मिलाते समय बीच-बीच में चैक कर लें दूध गुनगुना हो जाए.
- अब यीस्ट डालकर अच्छे से मिला लें और 10 मिनट के लिए अलग रख दें.
- तय समय बाद यीस्ट एक्टिव चुका होगा.
- अब यीस्ट वाले घोल में मिल्क पाउडर, मैदा और नमक डालकर आटा गूंदना शुरू करें.
- ध्यान रहें आटा टाइट बिल्कुल न हो, आटा थोड़ा धीला हो तभी उसे बर्तन से निकाल कर किचन के सरफेस पर रख दें (सरफेस चाहें मार्बल का हों या लकड़ी का).
- आटे को गूंदना शुरू करें.
- आटे में और पानी मिलाकर आटे को धीला और मुलायम करते रहें जिससे की पाव सॉफ्ट बने.
- अगर आटा हाथों में चिपकने लगे तो किसी स्क्रैपर की मदद से आटे को छुड़ा सकते हैं.
- अब बटर डालकर आटे को मथने की प्रकिया 15 मिनट तक करते रहें.
- 15 मिनट बाद आटा नरम हो जाएगा और चिपचिपाहट भी चली जाएगी.
- अब एक बर्तन में तेल लगाकर आटे को इसमें डाल कर गीले कपड़े से ढककर 1 घंटे के लिए रख दें.
- अब एक केक टिन लें.
- इसमें चारों तरफ बटर लगा लें.
- अब आटे को देखें, आटा फूलकर तैयार है.
- आटे को एक बार फिर थोड़ा-सा हाथों की मदद से गूंदें.
- अब इसकी छोटी-छोटी लोई काट लें.
- अब थोड़ा सा मैदा छिड़क कर लोई को चिकना कर लें.
- सारी लोई को केक टिन में सेट कर लें.
- सभी लोई पर थोड़ा दूध लगा दें.
- अब टिन को ढककर 1 घंटे के लिए रख दें.
- अब एक प्रेशर कुकर लें.
- कुकर को हाई हीट पर गर्म कर लें.
- 1 कप नमक डालकर इसमें एक कटर के ऊपर जाली की प्लेट रख दें.
- अब कुकर की सीटी और रबर निकाल दें.
- अब ढक्कन लगाकर तेज आंच पर 10-15 के लिए प्री हीट कर लें.
- अब पाव को देखें फूलकर तैयार हो चुका है.
- पाव के ऊपर मीठा दूध लगा दें.
- टिन को कुकर के अंदर रख दें, ध्यान रहे कुकर बहुत ही गर्म है तो ध्यान से टिन को रखें.
- मध्यम आंच पर 15 मिनट पाव को पकाएं.
- तय समय बाद गैस बंद कर दें.
- अब कुकर का ढक्कन खोलकर देखें पाव तैयार है.
- अब पाव के ऊपर बटर लगा दें.
- इसे आधे घंटे के लिए गीले कपड़े से ढककर रख दें.
- तय समय देखें, सॉफ्ट ब्राउन रंग वाली लदी पाव तैयार है.
ADVERTISEMENT
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल
लदी पाव बनाने की विधि एक लोकप्रिय वेज रेसिपी है, जिसे 1 कप गर्म दूध और स्वादिष्ट मसालों की मदद से तैयार किया जाता है। यह इंडियन खाने का एक पसंदीदा व्यंजन माना जाता है।
लदी पाव बनाने की विधि बनाने के लिए सबसे पहले 1 कप गर्म दूध तैयार करें। इसके बाद सभी सामग्री को सही मात्रा में मिलाकर सही विधि और मसालों की मदद से पकाएं और गर्मागर्म सर्व करें।
लदी पाव बनाने की विधि बनाने में लगभग 1.5 से 2 घंटे तैयारी का समय और 1.5 से 2 घंटे पकाने का समय लग सकता है।
यह लदी पाव बनाने की विधि रेसिपी लगभग 2 - 4 लोगों के लिए पर्याप्त हो सकती है। आप आवश्यकता अनुसार सामग्री की मात्रा बढ़ा या घटा सकते हैं।
लदी पाव बनाने की विधि बनाने के लिए 1 कप गर्म दूध के अलावा मसाले, तेल, सब्जियां और अन्य आवश्यक सामग्री का उपयोग किया जाता है।
हाँ, लदी पाव बनाने की विधि को संतुलित मात्रा में खाने पर यह एक स्वादिष्ट और पौष्टिक विकल्प हो सकता है। इसकी पौष्टिकता इस्तेमाल की गई सामग्री और पकाने के तरीके पर निर्भर करती है।
लदी पाव बनाने की विधि का स्वाद बढ़ाने के लिए ताज़ी सामग्री, सही मसाले और सही सही विधि और मसालों का उपयोग करें।
लदी पाव बनाने की विधि एक लोकप्रिय इंडियन वेज रेसिपी है, जिसे लोग नाश्ते, लंच, डिनर या स्नैक्स के रूप में खाना पसंद करते हैं।
ADVERTISEMENT