Full Version →

बचे दाल-चावल के टेस्टी पराठे

रोटी-पराठा वेज

अक्सर घर में पकी दाल और चावल बच जाते हैं. यदि आपके पास इसे गर्म करके खाने के अलावा कोई और रास्ता नहीं बचता तो इससे पराठे बना सकते हैं...

Servings
2 - 4
★ 4
Rating
44 ratings

आवश्यक सामग्री

For 2 - 4

🍳 विधि

  1. 1
    एक बर्तन में आटा छानकर इसमें नमक, जीरा और थोड़ा सा तेल डालकर मिला लें. इसमें दाल और चावल डालें और अच्छी तरह मिक्स कर लें.
  2. 2
    अब इसमें अपनी जरूरत के हिसाब से पानी डालते हुए आटा गूंदलें. इसे आटे को 20 मिनट के लिए ढककर रख दें.
  3. 3
    तय समय बाद मध्यम आंच पर तवा गर्म होने के लिए रखें. आटे से एक लोई लेकर सूखे आटे में लपेटकर मोटा पराठा बेल लें.
  4. 4
    परांठे को चारों तरफ से उठाकर इकठ्ठा करते हुए गोल करें. इसे अच्छे से बंद करके हाथों से दबाकर चपटा कर लें.
  5. 5
    तैयार लोई को फिर से सूखे आटे में लपेटकर गोल बेल लें.
  6. 6
    अब गरम तवे पर तोड़ा सा घी डालकर फैलाएं और इस पर बेला हुआ पराठा डाल दें. पराठे के दोनों तरफ थोड़ा-थोड़ा घी लगाकर धीमी आंच पर पलटते हुए खस्ता होने तक सेक लें.
  7. 7
    जब पराठा सिक जाए तो इसे प्लेट में निकाल लें.
  8. 8
    तैयार पराठों को दही, चटनी या सॉस के साथ सर्व करें और खुद भी खाएं.
#leftover rice dal paratha recipe in hindi #leftover rice paratha #leftover dal paratha recipe #papaya ginger paratha #papita adrak paratha recipe in hindi #achari paratha recipe in hindi #achar ke masale ka paratha #bharwan achari paratha #aloo paratha #h
View Full Version