बचे दाल-चावल के टेस्टी पराठे

बचे दाल-चावल के टेस्टी पराठे

अक्सर घर में पकी दाल और चावल बच जाते हैं. यदि आपके पास इसे गर्म करके खाने के अलावा कोई और रास्ता नहीं बचता तो इससे पराठे बना सकते हैं...

ADVERTISEMENT

आवश्यक सामग्री

For 4 servings

  • 1 कटोरी दाल (जो भी दाल रखी हो)
  • 1 कटोरी चावल
  • 2 कटोरी गेहूं का आटा
  • स्वादानुसार नमक (आधा छोटी चम्मच), आधा छोटा चम्मच जीरा, तेल या घी, पराठे सेकने के लिए

🍳 विधि

Time 15 से 30 मिनट
Servings 2 - 4
- एक बर्तन में आटा छानकर इसमें नमक, जीरा और थोड़ा सा तेल डालकर मिला लें. इसमें दाल और चावल डालें और अच्छी तरह मिक्स कर लें.
- अब इसमें अपनी जरूरत के हिसाब से पानी डालते हुए आटा गूंदलें. इसे आटे को 20 मिनट के लिए ढककर रख दें.
- तय समय बाद मध्यम आंच पर तवा गर्म होने के लिए रखें. आटे से एक लोई लेकर सूखे आटे में लपेटकर मोटा पराठा बेल लें.
- परांठे को चारों तरफ से उठाकर इकठ्ठा करते हुए गोल करें. इसे अच्छे से बंद करके हाथों से दबाकर चपटा कर लें.
- तैयार लोई को फिर से सूखे आटे में लपेटकर गोल बेल लें.
- अब गरम तवे पर तोड़ा सा घी डालकर फैलाएं और इस पर बेला हुआ पराठा डाल दें. पराठे के दोनों तरफ थोड़ा-थोड़ा घी लगाकर धीमी आंच पर पलटते हुए खस्ता होने तक सेक लें.
- जब पराठा सिक जाए तो इसे प्लेट में निकाल लें.
- तैयार पराठों को दही, चटनी या सॉस के साथ सर्व करें और खुद भी खाएं.
क्‍या ये रेसिपी आपको पसंद आई?
4 (44 ratings)
4 avg from 44 ratings

टैग्स

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

बचे दाल-चावल के टेस्टी पराठे एक लोकप्रिय वेज रेसिपी है, जिसे 1 कटोरी दाल (जो भी दाल रखी हो) और स्वादिष्ट मसालों की मदद से तैयार किया जाता है। यह इंडियन खाने का एक पसंदीदा व्यंजन माना जाता है।

ADVERTISEMENT

Saved Recipes