Full Version →

ये आलू पराठा नहीं बल्कि लखनवी आलू फुल्का है

रोटी-पराठा वेज

लखनवी आलू फुल्का एक तरह का आलू पराठा है, लेकिन इसे तेल में नहीं सेंका जाता बल्कि तवे पर रोटी की तरह सेंका जाता है. इस तरह की रोटी लखनऊ में बनती है. इसे बनाना आसान है और खाने में यह काफी टेस्टी लगती है.

Servings
2 - 4
★ 3.7
Rating
3 ratings

आवश्यक सामग्री

For 2 - 4

🍳 विधि

  1. 1
    सबसे पहले आलुओं को छीलकर अच्छी तरह मिक्स कर लें. आप चाहें तो इन्हें कद्दूकस भी कर सकते हैं.
  2. 2
    अब आलू में हरी मिर्च, नमक, धनियापत्ती , नमक और तेल डालकर अच्छी तरह मिला लें.
  3. 3
    फिर इसमें आटा डालें और मिलाएं. अब इसमें थोड़ा-थोड़ा पानी डालकर आटा गूंदते जाएं. ध्यान रखें एक बार में पूरा पानी न डालें. जरूरत के हिसाब से पानी डालकर बढ़िया आटा गूंदकर तैयार कर लें.
  4. 4
    आटा न ज्यादा सख्त होना चाहिए और न ही ज्यादा मुलायम.
  5. 5
    आटे की 10-12 लोइयां काट लें.
  6. 6
    मीडियम आंच पर तवा रखें.
  7. 7
    अब एक लोई लेकर पलथन की मदद से मोटी रोटी बेल लें.
  8. 8
    बेली रोटी को तवे पर रखकर दोनों तरफ सेंक लें. फिर इसे जाली में रखकर फुलाकर सेंक लें. गरम तवे पर सेंकन के 20 सेंकेंड का समय लगेगा. फिर पलटकर दूसरी तरफ फुल्का को सेंक लें.
  9. 9
    रोटी को तवे पर ही एक साफ कपड़े की मदद से फुलाएं. इसके लिए कपड़े से रोटी को किनारे से दबाएं, रोटी एकदम फूल जाएगी. रोटी को दोनों तरफ से लाल सेक लें.
  10. 10
    अगर आपके पास स्टोव पर रखने वाली जाली है, तो आप उसके ऊपर भी रोटी को फुला सकते हैं.
  11. 11
    तैयार फुल्के में थोड़ा-सा मक्खन लगा दें.
  12. 12
    इसी तरीके से बाकी लोइयों से भी लखनवी आलू फुल्का तैयार कर लें.
  13. 13
    इन रोटियों को मनपसंद चटनी या फिर सब्जी के साथ मजे से खा सकते हैं और सर्व कर सकते हैं.
  14. 14
    टिप्स-
  15. 15
    रोटी को चिमटे की मदद से मध्यम आंच पर रखे और दोनों तरफ से घूमाकर सेक लें.
  16. 16
    जब तक एक रोटी तवे पर सिंक रही है आप दूसरी रोटी बेल कर तैयार कर सकते हैं. इससे समय और ईधन दोनों की ही बचत होगी.
#how to make lucknawi aloo phulka recipe in hindi #how to make lucknawi roti recipe in hindi #how to make lucknowi biryani recipe in hindi #how to make rajma galauti kebab recipe in hindi #how to make lucknowi chicken korma at home recipe in hindi #how to
View Full Version