ऐसे बनाइए मसाला पराठा
आपने अब तक कई तरह के स्वादिष्ट पराठे बनाए, खाए और खिलाए होंगे पर अब इस अलग तरीके से बनाइए मसाला पराठा.
आवश्यक सामग्री
For 1 - 2
- 1 कप आटा
- 1 कप बेसन
- 1 टेबलस्पून कसूरी मेथी
- 2 टेबलस्पून बारीक कटा हरा धनिया
- 1 टीस्पून अजवाइन
- 1 टीस्पून अदरक का पेस्ट
- 1 टीस्पून लाल मिर्च पाउडर, चुटकीभर हींग
- ½ टीस्पून जीरा, नमक स्वादानुसार, तेल जरूरत के अनुसार
🍳 विधि
-
1
सबसे पहले एक परात में आटा और बेसन मिलाकर छान लें.
-
2
अब आटे में मसाले की सारी सामग्री और एक चम्मच तेल मिलाकर अच्छी तरह से मिला लें.
-
3
अब पानी डालते हुए मुलायम आटा गूंद लें और इसे ढककर आधे घंटे के लिए अलग रख दें.
-
4
आधे घंटे बाद आटे की 10-12 लोई बना लें और हर लोई में तेल लगा के मोड़ के पराठे की लोइयां तैयार कर लें.
-
5
अब इन्हें मन मुताबिक तिकोना या गोल जैसा भी आप चाहें पराठा बेल लें.
-
6
मीडियम आंच पे एक तवा गरम करने के लिए रखे.
-
7
तवा के गरम होते ही पराठा डालकर दोनों तरफ से तेल लगाकर करारा और सुनहरा होने तक सेंक लें. इसी तरह से सारे पराठे सेंक लें.
-
8
तैयार गरमागरम पराठों को अचार, दही या फिर चटनी के सर्व करें.
#how to make masala paratha recipe in hindi
#masala paratha
#indian kitchen
#indian recipe
#paratha
#aalu paratha
#gobhi paratha
#onion paratha