ऐसे बनाइए मसाला पराठा
Back
रोटी-पराठा वेज,लंच,डिनर

ऐसे बनाइए मसाला पराठा

आपने अब तक कई तरह के स्वादिष्ट पराठे बनाए, खाए और खिलाए होंगे पर अब इस अलग तरीके से बनाइए मसाला पराठा.

ADVERTISEMENT

आवश्यक सामग्री

For 2 servings

  • 1 कप आटा
  • 1 कप बेसन
  • 1 टेबलस्पून कसूरी मेथी
  • 2 टेबलस्पून बारीक कटा हरा धनिया
  • 1 टीस्पून अजवाइन
  • 1 टीस्पून अदरक का पेस्ट
  • 1 टीस्पून लाल मिर्च पाउडर, चुटकीभर हींग
  • ½ टीस्पून जीरा, नमक स्वादानुसार, तेल जरूरत के अनुसार

🍳 विधि

Time सिर्फ 20 मिनट
Servings 1 - 2
- सबसे पहले एक परात में आटा और बेसन मिलाकर छान लें.
- अब आटे में मसाले की सारी सामग्री और एक चम्‍मच तेल मिलाकर अच्‍छी तरह से मिला लें.
- अब पानी डालते हुए मुलायम आटा गूंद लें और इसे ढककर आधे घंटे के लिए अलग रख दें.
- आधे घंटे बाद आटे की 10-12 लोई बना लें और हर लोई में तेल लगा के मोड़ के पराठे की लोइयां तैयार कर लें.
- अब इन्‍हें मन मुताबिक तिकोना या गोल जैसा भी आप चाहें पराठा बेल लें.
- मीडियम आंच पे एक तवा गरम करने के लिए रखे.
- तवा के गरम होते ही पराठा डालकर दोनों तरफ से तेल लगाकर करारा और सुनहरा होने तक सेंक लें. इसी तरह से सारे पराठे सेंक लें.
- तैयार गरमागरम पराठों को अचार, दही या फिर चटनी के सर्व करें.
क्‍या ये रेसिपी आपको पसंद आई?
3.5 (4 ratings)
3.5 avg from 4 ratings

टैग्स

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

ऐसे बनाइए मसाला पराठा एक लोकप्रिय वेज,लंच,डिनर रेसिपी है, जिसे 1 कप आटा और स्वादिष्ट मसालों की मदद से तैयार किया जाता है। यह इंडियन खाने का एक पसंदीदा व्यंजन माना जाता है।

ADVERTISEMENT

Saved Recipes