आपने मेयोनीज पास्ता, मेयोनीज सैंडविच और भी कई तरह की मेयोनीज मिक्स डिशेस बनाई होंगी, लेकिन आज बनाकर खाएं मेयोनीज ट्राइएंगल पराठा. यह स्वाद में इतना टेस्टी और यमी होता है कि बच्चे ही नहीं बड़े भी इसके फैन हो जाएंगे.
Servings
1 - 2
★ 4.5
Rating
2 ratings
आवश्यक सामग्री
For 1 - 2
1 कप गेहूं का आटा
1/2 कप मैदा
1 कप मेयोनीज
1/2 कप शिमला मिर्च (कटी हुई)
1/2 कप प्याज (कटी हुई)
1/4 कप टमाटर (कटे हुए)
1 टीस्पून चाट मसाला
1/4 टीस्पून लाल मिर्च पाउडर
2 टेबलस्पून हरा धनिया, नमक स्वादानुसार, रिफाइंड तेल जरूरत के अनुसार, पानी जरूरत के अनुसार
🍳 विधि
1
सबसे पहले एक बर्तन में आटा, मैदा, एक चम्मच तेल और नमक डालकर मिला लें.
2
अब थोड़ा-थोड़ा पानी डालते हुए नरम आटा गूंद लें और इसे 15 मिनट तक ढककर रख दें.
3
इस बीच एक कटोरी में प्याज, टमाटर, शिमला मिर्च, हरा धनिया, लाल मिर्च पाउडर, चाट मसाला, नमक और मेयोनीज डालकर मिक्स करें.
4
स्टफिंग तैयार है.
5
तय समय के बाद आटे की लोइयां तोड़ लें.
6
अब दो लोई लेकर सूखा आटा लगाएं और दोनों को पूरी जितना बेल लें.
7
एक लोई पर हल्का सा घी लगाकर स्टफिंग का एक चम्मच रखकर चारों तरफ फैलाकर दूसरी पूरी से कवर कर दें.
8
कवर की हुई पूरी को हाथों की मदद से दबा दें ताकि स्टफिंग बाहर न निकले फिर सूखा आटा लगाकर बेल लें.
9
मीडियम आंच पर तवे पर हल्का घी लगाकर चिकना कर लें.
10
इस पर पराठा रखकर करारा होने तक सेंक लें.
11
एक प्लेट पर पराठा रखकर इसे तिकोने शेप में काट लें.
12
तैयार है मेयोनीज ट्राइएंगल पराठा. इसे चटनी, सॉस या दही के साथ सर्व करें.
#mayonnaise triangle paratha#easy mayonnaise triangle paratha#tasty mayonnaise triangle paratha#home made mayonnaise triangle paratha#mayonnaise triangle paratha bnae vidhi#mayonnaise triangle paratha in hindi#how to make mayonnaise triangle paratha