नाश्ते में बनाएं मेयोनीज ट्राइएंगल पराठा

नाश्ते में बनाएं मेयोनीज ट्राइएंगल पराठा

आपने मेयोनीज पास्ता, मेयोनीज सैंडविच और भी कई तरह की मेयोनीज मिक्स डिशेस बनाई होंगी, लेकिन आज बनाकर खाएं मेयोनीज ट्राइएंगल पराठा. यह स्वाद में इतना टेस्टी और यमी होता है कि बच्चे ही नहीं बड़े भी इसके

ADVERTISEMENT

आवश्यक सामग्री

For 2 servings

  • 1 कप गेहूं का आटा
  • 1/2 कप मैदा
  • 1 कप मेयोनीज
  • 1/2 कप शिमला मिर्च (कटी हुई)
  • 1/2 कप प्याज (कटी हुई)
  • 1/4 कप टमाटर (कटे हुए)
  • 1 टीस्पून चाट मसाला
  • 1/4 टीस्पून लाल मिर्च पाउडर
  • 2 टेबलस्पून हरा धनिया, नमक स्वादानुसार, रिफाइंड तेल जरूरत के अनुसार, पानी जरूरत के अनुसार

🍳 विधि

Time 15 से 30 मिनट
Servings 1 - 2
- सबसे पहले एक बर्तन में आटा, मैदा, एक चम्मच तेल और नमक डालकर मिला लें.
- अब थोड़ा-थोड़ा पानी डालते हुए नरम आटा गूंद लें और इसे 15 मिनट तक ढककर रख दें.
- इस बीच एक कटोरी में प्याज, टमाटर, शिमला मिर्च, हरा धनिया, लाल मिर्च पाउडर, चाट मसाला, नमक और मेयोनीज डालकर मिक्स करें.
- स्टफिंग तैयार है.
- तय समय के बाद आटे की लोइयां तोड़ लें.
- अब दो लोई लेकर सूखा आटा लगाएं और दोनों को पूरी जितना बेल लें.
- एक लोई पर हल्का सा घी लगाकर स्टफिंग का एक चम्मच रखकर चारों तरफ फैलाकर दूसरी पूरी से कवर कर दें.
- कवर की हुई पूरी को हाथों की मदद से दबा दें ताकि स्टफिंग बाहर न निकले फिर सूखा आटा लगाकर बेल लें.
- मीडियम आंच पर तवे पर हल्का घी लगाकर चिकना कर लें.
- इस पर पराठा रखकर करारा होने तक सेंक लें.
- एक प्लेट पर पराठा रखकर इसे तिकोने शेप में काट लें.
- तैयार है मेयोनीज ट्राइएंगल पराठा. इसे चटनी, सॉस या दही के साथ सर्व करें.

ADVERTISEMENT

क्‍या ये रेसिपी आपको पसंद आई?
4.5 (2 ratings)
4.5 avg from 2 ratings

टैग्स

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

नाश्ते में बनाएं मेयोनीज ट्राइएंगल पराठा एक लोकप्रिय वेज रेसिपी है, जिसे 1 कप गेहूं का आटा और स्वादिष्ट मसालों की मदद से तैयार किया जाता है। यह इंडियन खाने का एक पसंदीदा व्यंजन माना जाता है।

ADVERTISEMENT

Saved Recipes