Full Version →

लंच में बनाएं मेथी के पराठे

रोटी-पराठा वेज

नाश्ता हो या लंच सर्दियों में मेथी के पराठे खाने में बहुत ही स्वादिष्ट लगते हैं. इन्हें बनाना बहुत ही आसान होता है. तो चलिए जानते हैं इसकी रेसिपी.

Servings
1 - 2
★ 3.3
Rating
3 ratings

आवश्यक सामग्री

For 1 - 2

🍳 विधि

  1. 1
    सबसे पहले मेथी को 3-4 बार धोकर छोटा-छोटा काट लें.
  2. 2
    मीडियम आंच पर पैन में तेल डालकर गरम करने के लिए रख दें.
  3. 3
    इसमें राई डालकर चटकाएं.
  4. 4
    अब अदरक-लहसुन का पेस्ट डालकर हल्का भून लें.
  5. 5
    सभी मसाले और मेथी डालकर इसे 10 से 15 मिनट तक पकाएं.
  6. 6
    जब मेथी का सारा पानी सूख जाए तब गैस बंद कर दें.
  7. 7
    एक बर्तन में आटा, अजवाइन, मेथी मिलाकर आटा गूंद लें. (जरूरत हो तो थोड़ा पानी मिला सकते हैं).
  8. 8
    आटे पर थोड़ा सा तेल लगाकर इसे 15 मिनट के लिए अलग रख दें.
  9. 9
    तय समय के बाद आटे की लोइयां तोड़ लें और पराठे जितना बेल लें.
  10. 10
    मीडियम आंच पर तवे पर हल्का तेल डालकर गरम होने के लिए रख दें.
  11. 11
    अब पराठा डालकर दोनों तरफ तेल लगाकर करारा होने तक सेंक लें.
  12. 12
    इसी तरह से सारे पराठे तैयार कर लें.
  13. 13
    तैयार हैं मेथी का पराठा. दही या रायते के साथ सर्व करें.
#methi ke parathe #easy methi ke parathe #tasty methi ke parathe #home made methi ke parathe #methi ke parathe bnae vidhi #methi ke parathe in hindi #how to make methi ke parathe in hindi #how to make methi ke parathe
View Full Version