लंच में बनाएं मेथी के पराठे

लंच में बनाएं मेथी के पराठे

नाश्ता हो या लंच सर्दियों में मेथी के पराठे खाने में बहुत ही स्वादिष्ट लगते हैं. इन्हें बनाना बहुत ही आसान होता है. तो चलिए जानते हैं इसकी रेसिपी.

ADVERTISEMENT

आवश्यक सामग्री

For 2 servings

  • 2 कप गेहूं का आटा
  • 1 कप मेथी
  • 1/4 टीस्पून गरम मसाला
  • 1/4 टीस्पून लाल मिर्च पाउडर
  • 1/4 टीस्पून भुना हुआ जीरा पाउडर
  • 1/4 टीस्पून अजवाइन
  • 1 टीस्पून राई
  • 1 टेबलस्पून अदरक-लहसुन का पेस्ट, नमक स्वादानुसार, तेल जरूरत के अनुसार

🍳 विधि

Time 15 से 30 मिनट
Servings 1 - 2
- सबसे पहले मेथी को 3-4 बार धोकर छोटा-छोटा काट लें.
- मीडियम आंच पर पैन में तेल डालकर गरम करने के लिए रख दें.
- इसमें राई डालकर चटकाएं.
- अब अदरक-लहसुन का पेस्ट डालकर हल्का भून लें.
- सभी मसाले और मेथी डालकर इसे 10 से 15 मिनट तक पकाएं.
- जब मेथी का सारा पानी सूख जाए तब गैस बंद कर दें.
- एक बर्तन में आटा, अजवाइन, मेथी मिलाकर आटा गूंद लें. (जरूरत हो तो थोड़ा पानी मिला सकते हैं).
- आटे पर थोड़ा सा तेल लगाकर इसे 15 मिनट के लिए अलग रख दें.
- तय समय के बाद आटे की लोइयां तोड़ लें और पराठे जितना बेल लें.
- मीडियम आंच पर तवे पर हल्का तेल डालकर गरम होने के लिए रख दें.
- अब पराठा डालकर दोनों तरफ तेल लगाकर करारा होने तक सेंक लें.
- इसी तरह से सारे पराठे तैयार कर लें.
- तैयार हैं मेथी का पराठा. दही या रायते के साथ सर्व करें.
क्‍या ये रेसिपी आपको पसंद आई?
3.3 (3 ratings)
3.3 avg from 3 ratings

टैग्स

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

लंच में बनाएं मेथी के पराठे एक लोकप्रिय वेज रेसिपी है, जिसे 2 कप गेहूं का आटा और स्वादिष्ट मसालों की मदद से तैयार किया जाता है। यह इंडियन खाने का एक पसंदीदा व्यंजन माना जाता है।

ADVERTISEMENT

Saved Recipes