Full Version →

ये है हेल्दी और लो कैलोरी मेथी ओट्स पराठा

रोटी-पराठा वेज

मेथी के पराठे खाने में किसे नही अच्छे लगते? और अगर इसमें ओट्स भी मिला दिया जाए तो यह और भी हेल्दी बन जाता है. ओट्स मिक्स करने की वजह से इसमें कैलोरी भी लो रहती है.

Servings
2 - 4
★ 4
Rating
1 rating

आवश्यक सामग्री

For 2 - 4

🍳 विधि

  1. 1
    सबसे पहले एक परात में आटा, ओट्स, मेथी और हरी मिर्च डालकर अच्छे से मिक्स कर लें.
  2. 2
    अब इसमें अजवाइन, सफेद तिल और नमक मिलाएं.
  3. 3
    अब धीरे-धीरे पानी डालते हुए आटा गूंद लें और ढककर रख दें.
  4. 4
    लगभग 20 मिनट बाद आटे की छोटी-छोटी लोइयां बना लें.
  5. 5
    लोई को गोलाकार में बेल लें.
  6. 6
    मीडियम आंच में एक तवा गरम करने के लिए रखें.
  7. 7
    तवे के गरम होते ही रोटी डालकर दोनों तरफ से पहले तो सूखा ही सेंक लें.
  8. 8
    अब इन पर जरा सा तेल लगाकर दोनों तरफ से पराठा सेंक लें.
  9. 9
    इसी तरह से सभी पराठे सेंक लें और आंच बंद कर दें.
  10. 10
    तैयार है मेथी ओट्स पराठा. दही या अचार के साथ गर्मागर्म सर्व करें.  
#how to make methi oats paratha healthy and low calorie paratha recipe in hindi #indian kitchen #indian recipe #methi #oats #paratha #low calories paratha
View Full Version