ये है हेल्दी और लो कैलोरी मेथी ओट्स पराठा

ये है हेल्दी और लो कैलोरी मेथी ओट्स पराठा

मेथी के पराठे खाने में किसे नही अच्छे लगते? और अगर इसमें ओट्स भी मिला दिया जाए तो यह और भी हेल्दी बन जाता है. ओट्स मिक्स करने की वजह से इसमें कैलोरी भी लो रहती है.

ADVERTISEMENT

आवश्यक सामग्री

For 4 servings

  • दो कप आटा, एक कप ओट्स, आधा कप मेथी, एक छोटा चम्मच अजवाइन, एक बड़ा चम्मच सफेद तिल, दो हरी मिर्च (बारीक कटी हुई), नमक स्वादानुसार, पानी आटा गूंदने के लिए

🍳 विधि

Time 15 से 30 मिनट
Servings 2 - 4
- सबसे पहले एक परात में आटा, ओट्स, मेथी और हरी मिर्च डालकर अच्छे से मिक्स कर लें.
- अब इसमें अजवाइन, सफेद तिल और नमक मिलाएं.
- अब धीरे-धीरे पानी डालते हुए आटा गूंद लें और ढककर रख दें.
- लगभग 20 मिनट बाद आटे की छोटी-छोटी लोइयां बना लें.
- लोई को गोलाकार में बेल लें.
- मीडियम आंच में एक तवा गरम करने के लिए रखें.
- तवे के गरम होते ही रोटी डालकर दोनों तरफ से पहले तो सूखा ही सेंक लें.
- अब इन पर जरा सा तेल लगाकर दोनों तरफ से पराठा सेंक लें.
- इसी तरह से सभी पराठे सेंक लें और आंच बंद कर दें.
- तैयार है मेथी ओट्स पराठा. दही या अचार के साथ गर्मागर्म सर्व करें.

 

क्‍या ये रेसिपी आपको पसंद आई?
4 (1 ratings)
4 avg from 1 ratings

टैग्स

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

ये है हेल्दी और लो कैलोरी मेथी ओट्स पराठा एक लोकप्रिय वेज रेसिपी है, जिसे दो कप आटा, एक कप ओट्स, आधा कप मेथी, एक छोटा चम्मच अजवाइन, एक बड़ा चम्मच सफेद तिल, दो हरी मिर्च (बारीक कटी हुई), नमक स्वादानुसार, पानी आटा गूंदने के लिए और स्वादिष्ट मसालों की मदद से तैयार किया जाता है। यह इंडियन खाने का एक पसंदीदा व्यंजन माना जाता है।

ADVERTISEMENT

Saved Recipes