मेथी-पालक के पराठे बनाने में बहुत ही आसान होते हैं. यह स्वादिष्ट होने के साथ सेहतमंद भी होते हैं.
Servings
1 - 2
★ 2.5
Rating
2 ratings
आवश्यक सामग्री
For 1 - 2
2 कप गेहूं का आटा
1 कप उबली हुई मेथी
1 कप उबली हुई पालक
1/4 टीस्पून गरम मसाला
1/4 टीस्पून लाल मिर्च पाउडर
1/4 टीस्पून भुना हुआ जीरा पाउडर
1/4 टीस्पून जीरा
1/4 टीस्पून अजवाइन
1/4 टीस्पून राई, नमक स्वादानुसार, तेल जरूरत के अनुसार
🍳 विधि
1
सबसे पहले एक बर्तन में आटा और नमक मिलाकर पानी डालते हुए नरम आटा गूंद लें.
2
मीडियम आंच पर पैन में तेल डालकर गरम करने के लिए रख दें.
3
इसमें जीरा, अजवाइन और राई डालकर चटकाएं.
4
अब मेथी, पालक, सभी मसाले और नमक मिलाकर 2 मिनट भून लें.
5
सब्जी का सारा पानी सोखने पर गैस बंद कर दें. स्टफिंग तैयार है.
6
अब आटे की लोइयां तोड़ लें और पूरी जितना बेल लें.
7
इसमें एक चम्मच स्टफिंग रखकर लोई को पैक कर दें.
8
लोई पर सूखा आटा लगाकर पराठे जितना बेल लें.
9
मीडियम आंच पर तवे पर हल्का तेल डालकर गरम होने के लिए रख दें.
10
अब पराठा डालकर दोनों तरफ तेल लगाकर करारा होने तक सेंक लें.
11
इसी तरह से सारे पराठे तैयार कर लें.
12
तैयार हैं मेथी-पालक के पराठे. दही या रायते के साथ सर्व करें.
#methi palak ke parathe#easy methi palak ke parathe#tasty methi palak ke parathe#home made methi palak ke parathe#methi palak ke parathe bnae vidhi#methi palak ke parathe in hindi#how to make methi palak ke parathe in hindi#how to make methi palak k