थेपला एक गुजराती डिश जिसे ब्रेकफास्ट में खाया जाता है. यह पराठे की तरह बनता है लेकिन स्वाद काफी मजेदार होता है. इसे मेथी, लौकी, या दूसरी हरि सब्जियों से भी बनाया जा सकता है. हम आपको मेथी थेपला की रेसिपी बता रहे हैं.
Servings
4
★ 4.6
Rating
16 ratings
आवश्यक सामग्री
For 4 servings
1 1/2 कप गेहूं आटा
1 टीस्पून लाल मिर्च पाउडर
1 1/2 टीस्पून धनिया पाउडर
1 टीस्पून जीरा पाउडर
1/4 टीस्पून हल्दी
1/2 टीस्पून अजवाइन, नमक स्वादानुसार
3/4 कप बारीक कटे मेथी पत्ते
2 हरी मिर्च, बारीक काट लें
1 टीस्पून अदरक लहसुन का पेस्ट
4 टेबलस्पून तेल
1/2 कप गुनगुना पानी, तवा, थोड़ा-सा सूखा आटा
🍳 विधि
1
ऐसे गूंदें आटा
2
एक बर्तन में गेहूं का आटा, नमक, अजवाइन , लाल मिर्च पाउडर, धनिया पाउडर, जीरा पाउडर, हल्दी डालकर अच्छी तरह मिला लें.
3
आटे में थोड़ा-सा तेल, मेथी पत्ता और मिर्च डालकर फिर से मिला लें.
4
आटे में थोड़ा-थोड़ा गुनगुना पानी डालते जाएं और सानते/गूंदते जाएं.
5
यह आटा थोड़ा सख्त होगा. आटे को गूंदने के बाद 15 मिनट के लिए रख दें.
6
ऐसे बनाएं थेपला
7
आटे को फिर से अच्छी तरह से मसलकर मुलायम कर लें.
8
आटे की 10-12 लोइयां तोड़ लें.
9
एक लोई लेकर पहले इसे हथेलियों से गोल कर लें. फिर चपटा करके आटे में लपेटकर मोटा बेल लें.
10
मीडियम आंच पर तवा गर्म करें. जब यह गर्म हो जाए तो इसमें थेपला रखकर पराठे की तरह सेंक लें.
11
थेपला को दोनों तरफ सुनहरी चित्ती आने तक जरूर सेंके.
12
इसी विधि से सारे थेपला बना लें.
13
थेपला को दही के रायते के साथ सर्व करें.
#thepla recipe#thepla recipe in hindi#thepla recipe ingredients#thepla recipe video#methi thepla recipe#methi thepla recipe in hindi#how to make thepla recipe#how to make methi thepla recipe gujarati dish