Full Version →

मूली मक्के के पराठे

रोटी-पराठा वेज

सर्दियों में जहां कई तरह के पकवानों की बहार है, वहीं मक्के के अपने कई स्वाद भी हैं. इन्हीं में से एक स्वाद है मूली मक्के के पराठे का. जिसकी रेसिपी हमें पकवानगली की यूजर प्रियंका खमरिया ओबेराय ने भेजी है...

Servings
2 - 4
★ 4.1
Rating
19 ratings

आवश्यक सामग्री

For 2 - 4

🍳 विधि

  1. 1
    सबसे पहले मूली को धोकर कद्दूकस कर लें.
  2. 2
    फिर एक बर्तन में मूली, धनियापत्ती, हरी मिर्च, अजवाइन, काली मिर्च और नमक डालकर अच्छी तरह मिक्स कर लें.
  3. 3
    इसमें मक्के का आटा मिक्स करते हुए पानी से मुलायम आटा गूंद लें.
  4. 4
    आटे की छोटी-छोटी लोइयां बना लें. अगर हाथ से रोटी बना सकें तो अच्छा होगा. नहीं तो पॉलिथीन में रखकर बेल सकते हैं. (पॉलिथीन में रखकर बेलने से पराठा फटेगा नहीं और आसानी से चपटा हो जाएगा.)
  5. 5
    मध्यम आंच में तवा गर्म होने के लिए रखें.
  6. 6
    मक्खन लगाकर चिकना करने के बाद पराठा दोनों तरफ सुनहरा होने तक सेंक लें.
#aloo paratha #mooli paratha #gobhi ka paratha #tips to make paratha more tasty #pyaj ka paratha #paneer ka paratha #moondal ka paratha #chana dal paratha #how to make mooli muli makki ka paratha parantha recipe in hindi #paratha #aloo paratha
View Full Version