मोतीचूर के लड्डू तो आपने खूब खाए होंगे पर क्या चखा है मोतीचूर लड्डू पराठा. नहीं न. तो यहां सीखें इनका लजीज पराठा बनाना...
Servings
2 - 4
★ 3.7
Rating
30 ratings
आवश्यक सामग्री
For 2 - 4
5 मोतीचूर के लड्डू
2 कप गेहूं का आटा
2 छोटे चम्मच आटा छिड़कने के लिए
2 छोटे चम्मच अखरोट, बारीक कटे हुए
2 छोटे चम्मच बादाम, बारीक कटे हुए
2 छोटे चम्मच पिस्ता, बारीक कटे हुए, एक चुटकी इलायची पाउडर
3-4 बड़े चम्मच घी पराठा सेकने के लिए
3-4 चम्मच चॉकलेट सॉस, आवश्यकतानुसार पानी
🍳 विधि
1
सबसे पहले आवश्यकतानुसार पानी मिलाकर मुलायम आटा गूंद लें.
2
एक बाउल में मोतीचूर लड्डू , अखरोट, बादाम , पिस्ता, इलायची पाउडर डालकर लड्डुओं को मसलते हुए मिलाएं.
3
आटे की छोटी-छोटी लोइयां बना लें. इनपर थोड़ा सूखा आटा छिडकें.
4
अब मध्यम आंच में एक नॉन-स्टिक तवा गरम करें. फिर लोई से छोटी पूरियां बेल लें. इन पर थोड़ा-सा घी लगाएं.
5
अब एक पूरी पर लड्डू का मिश्रण फैलाएं फिर थोड़ा-सा आटा छिड़कें और इसके ऊपर दूसरी पूरी रखकर किनारे दबाकर सील करें. फिर इनपर थोड़ा सूखा आटा छिडकें और उंगलियों से हल्के से दबाएं.
6
तवे पर घी लगाएं और एक-एक करके पराठे सेंक लें. जब निचला हिस्सा पक जाए तो पलटकर दूसरी तरफ भी घी लगाकर सेंक लें.
7
ऐसे ही सभी पराठे सेंक लें.
8
पराठों को हथेलियों के बीच हल्के से मसलकर सर्विंग प्लेट पर रखें.
9
इनपर थोड़ा चॉकलेट सॉस, कटे हुऐ मेवे छिड़कें और गरमागरम सर्व करें.
#paratha#motichoor laddoo#laddoo paratha#indian kitchen#indian recipes#how to make motichoor laddoo paratha recipe in hindi#paratha#sweet paratha