मुगलई पराठा एक बंगाली डिश है जिसमें अंडे का भरावन डाला जाता है. यह क्रिस्पी और काफी टेस्टी लगता है. जानें इसे बनाने का तरीका....
Servings
2 - 4
★ 4
Rating
96 ratings
आवश्यक सामग्री
For 2 - 4
3 कप आटा
1 कप मैदा
2 बड़ा चम्मच तेल, मोयन के लिए
4 अंडे, आधा कटोरी प्याज, बारीक कटा
1 कटोरी धनिया पत्ती, बारीक कटी हुई
3 हरी मिर्च, बारीक कटी हुई
स्वादानुसार नमक, पराठा सेकने के लिए घी
🍳 विधि
1
एक बर्तन में आटा, मैदा, 2 चम्मच तेल डालें और पानी मिलाकर गूंद लें.
2
आटे को 2 घंटे के लिए ढककर रख दें.
3
तय समय बाद इसकी 4 लोइयां काट लें.
4
इन लोइयों को 15 मिनट तक रख दें. इसके बाद सूखा आटा लगाकर लोई को हाथ से फैलाएं और दबाकर रोटी बेल लें.
5
अब मध्यम आंच पर तवा गर्म होने के लिए रखें.
6
इस पर रोटी रखें और उसके ऊपर एक अंडा फोड़ें, थोड़ी कटी प्याज, हरी मिर्च, थोड़ी हरी धनिया और नमक डालकर पराठे को चारों तरफ से बीच में फोल्ड करें.
7
साइड से घी डालकर अच्छी तरह सेंके. फिर पलट कर दूसरी तरफ भी सेकें. इसी तरह सभी पराठे सेक लें.
8
तैयार पराठे को काट लें और हरी चटनी व दही के साथ सर्व करें.
#mughlai paratha#begali cuisine#begali dish#palak partha#malabar paratha#how to make mughlai paratha recipe in hindi#indian kitchen#indian recipes#the taste of bengal