मुगलई पराठा

मुगलई पराठा

मुगलई पराठा एक बंगाली डिश है जिसमें अंडे का भरावन डाला जाता है. यह क्रिस्पी और काफी टेस्टी लगता है. जानें इसे बनाने का तरीका....

ADVERTISEMENT

आवश्यक सामग्री

For 4 servings

  • 3 कप आटा
  • 1 कप मैदा
  • 2 बड़ा चम्मच तेल, मोयन के लिए
  • 4 अंडे, आधा कटोरी प्याज, बारीक कटा
  • 1 कटोरी धनिया पत्ती, बारीक कटी हुई
  • 3 हरी मिर्च, बारीक कटी हुई
  • स्वादानुसार नमक, पराठा सेकने के लिए घी

🍳 विधि

Time 30 मिनट से 1 घंटा
Servings 2 - 4
- एक बर्तन में आटा, मैदा, 2 चम्मच तेल डालें और पानी मिलाकर गूंद लें.
- आटे को 2 घंटे के लिए ढककर रख दें.
- तय समय बाद इसकी 4 लोइयां काट लें.
- इन लोइयों को 15 मिनट तक रख दें. इसके बाद सूखा आटा लगाकर लोई को हाथ से फैलाएं और दबाकर रोटी बेल लें.
- अब मध्यम आंच पर तवा गर्म होने के लिए रखें.
- इस पर रोटी रखें और उसके ऊपर एक अंडा फोड़ें, थोड़ी कटी प्याज, हरी मिर्च, थोड़ी हरी धनिया और नमक डालकर पराठे को चारों तरफ से बीच में फोल्ड करें.
- साइड से घी डालकर अच्छी तरह सेंके. फिर पलट कर दूसरी तरफ भी सेकें. इसी तरह सभी पराठे सेक लें.
- तैयार पराठे को काट लें और हरी चटनीदही के साथ सर्व करें.
क्‍या ये रेसिपी आपको पसंद आई?
4 (96 ratings)
4 avg from 96 ratings

टैग्स

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

मुगलई पराठा एक लोकप्रिय नॉन-वेज रेसिपी है, जिसे 3 कप आटा और स्वादिष्ट मसालों की मदद से तैयार किया जाता है। यह इंडियन खाने का एक पसंदीदा व्यंजन माना जाता है।

ADVERTISEMENT

Saved Recipes