Full Version →

मल्टी ग्रेन मसाला रोटी

रोटी-पराठा

रोटियां अगर थाली में न हों तो कुछ अधूरा सा लगता है. खाने में रोजाना साधारण रोटी क्यों खाना. जब हम आपको बता रहें हैं मल्टी ग्रेन मसाला रोटी बनाना जिसे आप अपनी थाली का अहम हिस्सा बना लेंगे तो स्वाद बढ़ जाएगा...

Servings
4 - 6
★ 4.2
Rating
498 ratings

आवश्यक सामग्री

For 4 - 6

🍳 विधि

  1. 1
    सभी आटे एक बाउल में डालकर मिला लें.
  2. 2
    इसके बाद इसमें प्याज, टमाटर, हरी मिर्च, धनिया, नमक और अजवाइन डालकर मुलायम आटा गूंद लें.
  3. 3
    आटे को 20 मिनट के लिए रख दें.
  4. 4
    तय समय के बाद आटे की 10-12 लोइयां काट लें. फिर एक लोई की रोटी बेल लें.
  5. 5
    मध्यम आंच में तवा गर्म करें और रोटी को सेंक लें. इसी तरह सारी लोइयों की रोटियां बेलकर सेंक लें.
  6. 6
    पकने के बाद रोटियों पर घी लगाकर गर्मागर्म सर्व करें और खुद भी खाएं.
  7. 7
    इन रोटियों का मजा आचार और आलू टमाटर की सब्जी के साथ और ज्यादा आएगा.
#multi grain chapati #multi grain masala roti #healthy roti #indian recipes #indian kitchen #how to make multi grain masala roti recipes in hindi #sprouts poha #moondaal poha #roti #chapati
View Full Version