मल्टी ग्रेन मसाला रोटी

मल्टी ग्रेन मसाला रोटी

रोटियां अगर थाली में न हों तो कुछ अधूरा सा लगता है. खाने में रोजाना साधारण रोटी क्यों खाना. जब हम आपको बता रहें हैं मल्टी ग्रेन मसाला रोटी बनाना जिसे आप अपनी थाली का अहम हिस्सा बना लेंगे तो स्वाद बढ़

ADVERTISEMENT

आवश्यक सामग्री

For 6 servings

  • एक कप गेहूं का आटा, आधा कप ज्वार का आटा, आधा कप बाजरे का आटा, आधा कप बेसन, आधा कप मक्का का आटा
  • 1 टमाटर बारीक कटा हुआ
  • 1 प्याज बारीक कटी हुई
  • 1 बारीक कटी हरी मिर्च
  • 1 चम्मच बारीक कटा हरा धनिया, एक चौथाई चम्मच अजवाइन
  • स्वादानुसार नमक
  • 3 बड़ा चम्मच देशी घी, आवश्यकतानुसार

🍳 विधि

Time 30 मिनट से 1 घंटा
Servings 4 - 6
- सभी आटे एक बाउल में डालकर मिला लें.
- इसके बाद इसमें प्याज, टमाटर, हरी मिर्च, धनिया, नमक और अजवाइन डालकर मुलायम आटा गूंद लें.
- आटे को 20 मिनट के लिए रख दें.
- तय समय के बाद आटे की 10-12 लोइयां काट लें. फिर एक लोई की रोटी बेल लें.
- मध्यम आंच में तवा गर्म करें और रोटी को सेंक लें. इसी तरह सारी लोइयों की रोटियां बेलकर सेंक लें.
- पकने के बाद रोटियों पर घी लगाकर गर्मागर्म सर्व करें और खुद भी खाएं.
- इन रोटियों का मजा आचार और आलू टमाटर की सब्जी के साथ और ज्यादा आएगा.
क्‍या ये रेसिपी आपको पसंद आई?
4.2 (498 ratings)
4.2 avg from 498 ratings

टैग्स

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

मल्टी ग्रेन मसाला रोटी एक लोकप्रिय रोटी-पराठा रेसिपी है, जिसे एक कप गेहूं का आटा, आधा कप ज्वार का आटा, आधा कप बाजरे का आटा, आधा कप बेसन, आधा कप मक्का का आटा और स्वादिष्ट मसालों की मदद से तैयार किया जाता है। यह इंडियन खाने का एक पसंदीदा व्यंजन माना जाता है।

ADVERTISEMENT

Saved Recipes