अब तक आपने मल्टी ग्रेन रोटी का ही नाम सुना होगा, लेकिन अब मल्टी ग्रेन पराठा का भी स्वाद ले सकते हैं. इसकी रेसिपी बहुत आसान है...
Servings
2 - 4
★ 4.5
Rating
2 ratings
आवश्यक सामग्री
For 2 - 4
1 कप सोया का आटा
1 छोटा चम्मच ज्वार का आटा
1 छोटा चम्मच रागी का आटा
1 छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर
1 छोटा चम्मच अजवाइन, जरूरत के अनुसार पानी, पराठा सेंकने के लिए तेल, थोड़ा सूखा आटा पलथन के लिए
1 चौथाई छोटा चम्मच नमक
🍳 विधि
1
सभी सामग्रियों को एक बाउल में डालें और आवश्यकतानुसार पानी मिलाकर मुलायम आटा गूंद लें.
2
आटे की 3 बराबर लोइयां तोड़ लें.
3
मीडियम आंच में एक नॉनस्टिक तवा गर्म होने के लिए रखें.
4
अब एक लोई लें और इसे गोलाकार या मनचाहे आकार में बेल लें. बेलने के लिए पलथन का इस्तेमाल कर सकते हैं.
5
तवे पर तेल की कुछ बूंदें डालें और फैलाकर इस पर पराठा रखें.
6
पराठे को दोनों तरफ तेल लगाकर सुनहरा होने तक सेंक लें. इसी तरीके से बाकी दोनों लोइयों के भी पराठे बना लें.
7
तैयार गर्मागर्म पराठों को मनपसंद चटनी के साथ सर्व करें.
#paratha#three grain paratha#multi grain paratha parantha#aloo paratha#mooli paratha#gobi ka paratha parantha#pyaj ka paratha#aloo pyaaj ka paratha#how make three grain paratha recipe in hindi#how to make multi grain paratha parantha recipe in hin