लंच में बनाएं मल्टी ग्रेन पराठा

लंच में बनाएं मल्टी ग्रेन पराठा

अब तक आपने मल्टी ग्रेन रोटी का ही नाम सुना होगा, लेकिन अब मल्टी ग्रेन पराठा का भी स्वाद ले सकते हैं. इसकी रेसिपी बहुत आसान है...

ADVERTISEMENT

आवश्यक सामग्री

For 4 servings

  • 1 कप सोया का आटा
  • 1 छोटा चम्मच ज्वार का आटा
  • 1 छोटा चम्मच रागी का आटा
  • 1 छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर
  • 1 छोटा चम्मच अजवाइन, जरूरत के अनुसार पानी, पराठा सेंकने के लिए तेल, थोड़ा सूखा आटा पलथन के लिए
  • 1 चौथाई छोटा चम्मच नमक

🍳 विधि

Time 15 से 30 मिनट
Servings 2 - 4
- सभी सामग्रियों को एक बाउल में डालें और आवश्यकतानुसार पानी मिलाकर मुलायम आटा गूंद लें.
- आटे की 3 बराबर लोइयां तोड़ लें.
- मीडियम आंच में एक नॉनस्टिक तवा गर्म होने के लिए रखें.
- अब एक लोई लें और इसे गोलाकार या मनचाहे आकार में बेल लें. बेलने के लिए पलथन का इस्तेमाल कर सकते हैं.
- तवे पर तेल की कुछ बूंदें डालें और फैलाकर इस पर पराठा रखें.
- पराठे को दोनों तरफ तेल लगाकर सुनहरा होने तक सेंक लें. इसी तरीके से बाकी दोनों लोइयों के भी पराठे बना लें.
- तैयार गर्मागर्म पराठों को मनपसंद चटनी के साथ सर्व करें.
क्‍या ये रेसिपी आपको पसंद आई?
4.5 (2 ratings)
4.5 avg from 2 ratings

टैग्स

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

लंच में बनाएं मल्टी ग्रेन पराठा एक लोकप्रिय वेज रेसिपी है, जिसे 1 कप सोया का आटा और स्वादिष्ट मसालों की मदद से तैयार किया जाता है। यह इंडियन खाने का एक पसंदीदा व्यंजन माना जाता है।

ADVERTISEMENT

Saved Recipes