प्याज का पराठा

प्याज का पराठा

प्याज के पराठे बनाने का तरीका बहुत आसान है और दही या चटनी के साथ इन पराठों का स्वाद बेहद लाजवाब लगता है. ट्राई करें यह रेसिपी -

ADVERTISEMENT

आवश्यक सामग्री

For 4 servings

  • 3 कप गेहूं का आटा
  • 2 प्याज बारीक कटे हुए
  • 2 हरी मिर्च बारीक कटी हुई, आधा छोटा चम्मच गरम मसाला पाउडर
  • स्वादानुसार लाल मिर्च पाउडर
  • स्वादानुसार नमक, घी या तेल

🍳 विधि

Time 30 मिनट से 1 घंटा
Servings 2 - 4
- सबसे पहले बर्तन में आटा छान लें. आटे में घी और एक छोटा चम्मच नमक डालकर दोनों हाथों से मिलाएं.
- अब आटे में थोड़ा-थोड़ा पानी डालकर नर्म गूंद लें. इसे कुछ देर के लिए ढककर रख दें.
- इसके बाद भरांवन तैयार करने के लिए बर्तन में प्याज, हरी मिर्च, लाल मिर्च, गरम मसाला और नमक डालकर मिक्स कर लें.
- थोड़ा आटा लेकर लोई बनाकर छोटी पूरी बेलें. अब इस पूरी के बीच में थोड़ा सा भरांवन रखें.
- फिर पूरी को चारों तरफ से पलट कर भरांवन बंद कर दें. इसे गोल करके लोई बनाएं और गोल परांठा बेल लें.
- गैस पर तवा गर्म करें. तवे पर तेल या घी डालकर चिकन कर लें. अब तवे पर पराठा डालकर सेकें.
- पराठे के दूसरी तरफ भी तेल या घी लगाएं और पलट कर सेंक लें.
- इसी तरह सभी पराठे सेंक कर तैयार कर लें. अब गर्मागर्म प्याज के पराठे दही या चटनी के साथ परोसें.
क्‍या ये रेसिपी आपको पसंद आई?
4.1 (137 ratings)
4.1 avg from 137 ratings

टैग्स

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

प्याज का पराठा एक लोकप्रिय वेज रेसिपी है, जिसे 3 कप गेहूं का आटा और स्वादिष्ट मसालों की मदद से तैयार किया जाता है। यह इंडियन खाने का एक पसंदीदा व्यंजन माना जाता है।

ADVERTISEMENT

Saved Recipes