आपने मसालेदार पराठे, भरवां पराठे तो कई बार खाएं होंगे. नमक मिर्च का पराठा भी चटपटा होता है. यह बहुत ही जल्दी बनता है और आप इसे नाश्ते में, बच्चों के टिफिन में भी पैक करके दे सकती हैं. जानिए इसकी रेसिपी.
Servings
2 - 4
★ 3.1
Rating
10 ratings
आवश्यक सामग्री
For 2 - 4
2 कप गेहूं का आटा
2 टीस्पून जीरा पाउडर
2 टीस्पून सूखा पुदीना
2 टीस्पून लाल मिर्च पाउडर, तेल, नमक स्वादानुसार, पराठा सेंकने के लिए घी या तेल
🍳 विधि
1
नमक मिर्च का पराठा बनाने के लिए सबसे पहले एक बर्तन में आटा निकालें.
2
इसमें 2-3 चुटकी नमक डालें और एक टीस्पून घी डालकर अच्छे से मिला लें.
3
इसके बाद थोड़ा-थोड़ा पानी डालते हुए आटा गूंद लें.
4
अब सारे मसालों को एक बड़ी कटोरी में डालकर अच्छी तरह मिक्स कर लें.
5
गूंदने के बाद आटे की छोटी- छोटी लोइयां बना लें.
6
अब एक लोई लें और हथेलियों से गोल करें और पूड़ी जितना चिपटा लें.
7
अब घी लगाएं फिर 1/4 चम्मच तैयार मसाला छिड़ककर चारों तरफ फैला दें.
8
इसके बाद इसे तिकोने साइज में बंद करके पराठे जैसा बेल लें.
9
मीडियम आंच पर तवा गर्म करें. इस पर पराठा डालकर पहले दोनों तरफ अच्छी तरह सेंक लें.
10
फिर घी या तेल लगाकर पराठे को करारा होने तक सेंक लें.
11
इसी तरह बाकी लोइयों के पराठे बना लें.
12
इस नमक मिर्च के पराठे को चटनी या रायता के साथ खाएं और खिलाएं.
#paratha#paratha recipe#namak mirchi paratha#how to make paratha#lachha paratha#mirch ka paratha#masala paratha#mirchi ka paratha#namak mirch paratha#namak mirch ka paratha#spicy paratha#namak mirchi paratha recipe#paratha kaise banaye