नमक मिर्च पराठा बनाने की विधि
Back
रोटी-पराठा वेज,ब्रेकफास्‍ट

नमक मिर्च पराठा बनाने की विधि

आपने मसालेदार पराठे, भरवां पराठे तो कई बार खाएं होंगे. नमक मिर्च का पराठा भी चटपटा होता है. यह बहुत ही जल्दी बनता है और आप इसे नाश्ते में, बच्चों के टिफिन में भी पैक करके दे सकती हैं. जानिए इसकी रेसिप

ADVERTISEMENT

आवश्यक सामग्री

For 4 servings

  • 2 कप गेहूं का आटा
  • 2 टीस्पून जीरा पाउडर
  • 2 टीस्पून सूखा पुदीना
  • 2 टीस्पून लाल मिर्च पाउडर, तेल, नमक स्वादानुसार, पराठा सेंकने के लिए घी या तेल

🍳 विधि

Time 30 मिनट से 1 घंटा
Servings 2 - 4
- नमक मिर्च का पराठा बनाने के लिए सबसे पहले एक बर्तन में आटा निकालें.
- इसमें 2-3 चुटकी नमक डालें और एक टीस्पून घी डालकर अच्छे से मिला लें.
- इसके बाद थोड़ा-थोड़ा पानी डालते हुए आटा गूंद लें.
- अब सारे मसालों को एक बड़ी कटोरी में डालकर अच्छी तरह मिक्स कर लें.
- गूंदने के बाद आटे की छोटी- छोटी लोइयां बना लें.
- अब एक लोई लें और हथेलियों से गोल करें और पूड़ी जितना चिपटा लें.
- अब घी लगाएं फिर 1/4 चम्मच तैयार मसाला छिड़ककर चारों तरफ फैला दें.
- इसके बाद इसे तिकोने साइज में बंद करके पराठे जैसा बेल लें.
- मीडियम आंच पर तवा गर्म करें. इस पर पराठा डालकर पहले दोनों तरफ अच्छी तरह सेंक लें.
- फिर घी या तेल लगाकर पराठे को करारा होने तक सेंक लें.
- इसी तरह बाकी लोइयों के पराठे बना लें.
- इस नमक मिर्च के पराठे को चटनी या रायता के साथ खाएं और खिलाएं.
क्‍या ये रेसिपी आपको पसंद आई?
3.1 (10 ratings)
3.1 avg from 10 ratings

टैग्स

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

नमक मिर्च पराठा बनाने की विधि एक लोकप्रिय वेज,ब्रेकफास्‍ट रेसिपी है, जिसे 2 कप गेहूं का आटा और स्वादिष्ट मसालों की मदद से तैयार किया जाता है। यह इंडियन खाने का एक पसंदीदा व्यंजन माना जाता है।

ADVERTISEMENT

Saved Recipes