Full Version →

लंच में बनाएं पालक के मसालेदार पराठे

रोटी-पराठा वेज

आपने मसाला पराठे का स्वाद तो की बार लिया होगा, लेकिन अब बनाकर खाएं पालक के मसालेदार पराठे. इसमें पालक को मसालों के साथ भूनकर स्टफिंग तैयार की जाती है.

Servings
1 - 2

आवश्यक सामग्री

For 1 - 2

🍳 विधि

  1. 1
    सबसे पहले एक बर्तन में आटा और नमक मिलाकर पानी डालते हुए नरम आटा गूंद लें.
  2. 2
    मीडियम आंच पर पैन में तेल डालकर गरम करने के लिए रख दें.
  3. 3
    इसमें जीरा, अजवाइन और राई डालकर चटकाएं.
  4. 4
    अब पालक, सभी मसाले और नमक मिलाकर 2 मिनट भून लें.
  5. 5
    सब्जी का सारा पानी सोखने पर गैस बंद कर दें. स्टफिंग तैयार है.
  6. 6
    अब आटे की लोइयां तोड़ लें और पूरी जितना बेल लें.
  7. 7
    इसमें एक चम्मच स्टफिंग रखकर लोई को पैक कर दें.
  8. 8
    लोई पर सूखा आटा लगाकर पराठे जितना बेल लें.
  9. 9
    मीडियम आंच पर तवे पर हल्का तेल डालकर गरम होने के लिए रख दें.
  10. 10
    अब पराठा डालकर दोनों तरफ तेल लगाकर करारा होने तक सेंक लें.
  11. 11
    इसी तरह से सारे पराठे तैयार कर लें.
  12. 12
    तैयार हैं पालक के मसालेदार पराठे. दही या रायते के साथ सर्व करें.
#palak ke masaledar parathe #easy palak ke masaledar parathe #tasty palak ke masaledar parathe #home made palak ke masaledar parathe #palak ke masaledar parathe bnae vidhi #palak ke masaledar parathe in hindi #how to make palak ke masaledar parathe in hind
View Full Version