पालक-पनीर का नाम सुनते ही दिमाग में सब्जी का ख्याल आता है, लेकिन आज सब्जी नहीं बल्कि हम बता रहे हैं पालक-पनीर पराठा, जो स्वादिष्ट होने के साथ ही हेल्दी भी होता है.
Servings
1 - 2
आवश्यक सामग्री
For 1 - 2
2 कप गेहूं का आटा
1 कप पनीर (कद्दूकस किया हुआ)
2 कप पालक (बारीक कटी हुई)
1 टीस्पून भुना हुआ जीरा पाउडर
1 टीस्पून लाल मिर्च पाउडर
1/4 टीस्पून गरम मसाला, नमक स्वादानुसार, तेल जरूरत के अनुसार
🍳 विधि
1
सबसे पहले एक बर्तन में आटा और नमक डालकर मिला लें.
2
अब थोड़ा-थोड़ा पानी डालकर नरम आटा गूंद लें.
3
एक बर्तन में पनीर, पालक, जीरा पाउडर, लाल मिर्च पाउडर और गरम मसाला मिलाकर स्टफिंग तैयार कर लें.
4
अब आटे की लोइयां तोड़ लें और पूरी जितना बेल लें.
5
इसमें एक चम्मच स्टफिंग रखकर ऊपर से नमक मिला लें और लोई को पैक कर दें.
6
अब सूखा आटा लगाकर लोई को पराठे जितना बेल लें.
7
मीडियम आंच पर तवा रखें.
8
इस पर पराठा डालें और दोनों तरफ तेल लगाकर करारा होने तक सेंक लें.
9
इसी तरह से सारे पराठे तैयार कर लें.
10
तैयार हैं पालक-पनीर परठा. अचार, दही या रायते के साथ सर्व करें.
11
नोट:
12
स्टफिंग में पहले से नमक नहीं मिलाना है. पहले से नमक मिलाकर रखने से पालक पानी छोड़ने लगेगा.
#palak paneer paratha#easy palak paneer paratha#tasty palak paneer paratha#home made palak paneer paratha#palak paneer paratha bnae vidhi#palak paneer paratha in hindi#how to make palak paneer paratha in hindi#how to make palak paneer paratha