Full Version →

नाश्ते में बनाएं पनीर अचारी पराठा

रोटी-पराठा वेज

पनीर की डिशेस बेहद लजीज होने के साथ ज्यादातर सभी की फेवरेट भी होती हैं. आपने पनीर की कई तरह की डिशेस का स्वाद लिया होगा, लेकिन आज एक नए ट्विस्ट के साथ हम बता रहे हैं पनीर अचारी पराठा की रेसिपी.

Servings
1 - 2
★ 1
Rating
1 rating

आवश्यक सामग्री

For 1 - 2

🍳 विधि

  1. 1
    सबसे पहले एक बर्तन में आटा, सोया आटा और 1 चम्मच घी डालकर मिला लें.
  2. 2
    अब थोड़ा-थोड़ा पानी डालकर नरम आटा गूंदकर कुछ देर अलग रख दें.
  3. 3
    एक बर्तन में पनीर, अपना मनपसंद अचार, हरी मिर्च और नमक मिलाकर स्टफिंग तैयार कर लें.
  4. 4
    अब आटे की लोइयां तोड़ लें और पूरी जितना बेल लें.
  5. 5
    इसमें एक चम्मच स्टफिंग रखकर लोई को पैक कर दें.
  6. 6
    अब सूखा आटा लगाकर लोई को पराठे जितना बेल लें.
  7. 7
    मीडियम आंच पर तवा रखें.
  8. 8
    इस पर पराठा डालें और दोनों तरफ तेल लगाकर करारा होने तक सेंक लें.
  9. 9
    इसी तरह से सारे पराठे तैयार कर लें.
  10. 10
    तैयार हैं पनीर अचारी पराठा. दही या रायते के साथ सर्व करें.
#paneer achari paratha #easy paneer achari paratha #tasty paneer achari paratha #home made paneer achari paratha #paneer achari paratha bnae vidhi #paneer achari paratha in hindi #how to make paneer achari paratha in hindi #how to make paneer achari parath
View Full Version