नाश्ते में बनाएं पनीर अचारी पराठा

नाश्ते में बनाएं पनीर अचारी पराठा

पनीर की डिशेस बेहद लजीज होने के साथ ज्यादातर सभी की फेवरेट भी होती हैं. आपने पनीर की कई तरह की डिशेस का स्वाद लिया होगा, लेकिन आज एक नए ट्विस्ट के साथ हम बता रहे हैं पनीर अचारी पराठा की रेसिपी.

ADVERTISEMENT

आवश्यक सामग्री

For 2 servings

  • 1 कप गेहूं का आटा
  • 1/2 कप पनीर (कद्दूकस किया हुआ)
  • 2 टेबलस्पून सोया आटा
  • 2 टेबलस्पून अचार
  • 2 हरी मिर्च कटी हुई
  • 1 टीस्पून घी, नमक स्वादानुसार, तेल जरूरत के अनुसार

🍳 विधि

Time 15 से 30 मिनट
Servings 1 - 2
- सबसे पहले एक बर्तन में आटा, सोया आटा और 1 चम्मच घी डालकर मिला लें.
- अब थोड़ा-थोड़ा पानी डालकर नरम आटा गूंदकर कुछ देर अलग रख दें.
- एक बर्तन में पनीर, अपना मनपसंद अचार, हरी मिर्च और नमक मिलाकर स्टफिंग तैयार कर लें.
- अब आटे की लोइयां तोड़ लें और पूरी जितना बेल लें.
- इसमें एक चम्मच स्टफिंग रखकर लोई को पैक कर दें.
- अब सूखा आटा लगाकर लोई को पराठे जितना बेल लें.
- मीडियम आंच पर तवा रखें.
- इस पर पराठा डालें और दोनों तरफ तेल लगाकर करारा होने तक सेंक लें.
- इसी तरह से सारे पराठे तैयार कर लें.
- तैयार हैं पनीर अचारी पराठा. दही या रायते के साथ सर्व करें.
क्‍या ये रेसिपी आपको पसंद आई?
1 (1 ratings)
1 avg from 1 ratings

टैग्स

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

नाश्ते में बनाएं पनीर अचारी पराठा एक लोकप्रिय वेज रेसिपी है, जिसे 1 कप गेहूं का आटा और स्वादिष्ट मसालों की मदद से तैयार किया जाता है। यह इंडियन खाने का एक पसंदीदा व्यंजन माना जाता है।

ADVERTISEMENT

Saved Recipes