आलू, मूली और गोभी के पराठे तो आपने खूब बनाए होंगे. पनीर भरावन के साथ अब बनाएं लजीज पनीर पराठा. मसालों के साथ मिक्स कर बनाया गया पनीर के भरावन से बना यह पराठा स्वाद में बहुत ही उम्दा लगता है.
Servings
2 - 4
★ 3.1
Rating
12 ratings
आवश्यक सामग्री
For 2 - 4
आटा गूंदने के लिए, दो कप आटा, एक कप मैदा, चुटकीभर नमक, पानी गूंदने के लिए, भरावन के लिए, पनीर 250 ग्राम, एक छोटा टुकड़ा अदरक (कद्दूकस किया हुआ), एक छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर, एक छोटा चम्मच धनिया पाउडर, एक छोटा चम्मच जीरा पाउडर, एक बड़ा चम्मच अमचूर, एक बड़ा चम्मच गरम मसाला, एक बड़ा चम्मच धनिया पत्ती (बारीक कटी हुई), नमक स्वादानुसार, तेल पराठे सेंकने के लिए
🍳 विधि
1
सबसे पहले एक बर्तन में आटा, मैदा, नमक और पानी डालकर अच्छे से गूंद लें और 20 मिनट के लिए ढककर रख दें.
2
भरावन के लिए एक बर्तन में पनीर को कद्दूकस से कसकर रख लें.
3
अदरक , लाल मिर्च पाउडर, धनिया पाउडर, जीरा पाउडर, अमचूर, गरम मसाला , नमक और धनिया पत्ती मिलाएं.
4
धीमी आंच में एक तवा गरम करने के लिए रखें.
5
दूसरी ओर गूंदे हुए आटे की लोई तोड़कर इसे बेल लें.
6
रोटी के बीचों-बीच भरावन रखें और रोटी को चारों तरफ से मोड़ते हुए पोटली बना लें. हल्के हाथों से रोटी को दोबारा बेल लें.
7
तवा गरम हो चुका होगा, आंच मीडियम कर रोटी को तवे पर रखें और दोनों तरफ से अच्छी तरह से सेंक लें.
8
इसके बाद दोनों तरफ तेल लगाकर पराठे की तरह सेंक लें.
9
तैयार है गर्मागर्म पनीर पराठा. अचार या चटनी के साथ सर्व करें.
#paneer#panir#indian kitchen#indian recipe#how to make paneer paratha parantha recipe in hindi#paneer bhurji#paneer lababdar#butter paneer masala#how to make garam masala at home in hindi#kadai paneer#methi malai paneer#paneer makhana curry#pa