ऐसे बनाइए लजीज पनीर पराठा, आ जाएगा मजा
Back
रोटी-पराठा वेज,ब्रेकफास्‍ट

ऐसे बनाइए लजीज पनीर पराठा, आ जाएगा मजा

आलू, मूली और गोभी के पराठे तो आपने खूब बनाए होंगे. पनीर भरावन के साथ अब बनाएं लजीज पनीर पराठा. मसालों के साथ मिक्स कर बनाया गया पनीर के भरावन से बना यह पराठा स्वाद में बहुत ही उम्दा लगता है.

ADVERTISEMENT

आवश्यक सामग्री

For 4 servings

  • आटा गूंदने के लिए, दो कप आटा, एक कप मैदा, चुटकीभर नमक, पानी गूंदने के लिए, भरावन के लिए, पनीर 250 ग्राम, एक छोटा टुकड़ा अदरक (कद्दूकस किया हुआ), एक छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर, एक छोटा चम्मच धनिया पाउडर, एक छोटा चम्मच जीरा पाउडर, एक बड़ा चम्मच अमचूर, एक बड़ा चम्मच गरम मसाला, एक बड़ा चम्मच धनिया पत्ती (बारीक कटी हुई), नमक स्वादानुसार, तेल पराठे सेंकने के लिए

🍳 विधि

Time 5 से 15 मिनट
Servings 2 - 4
- सबसे पहले एक बर्तन में आटा, मैदा, नमक और पानी डालकर अच्छे से गूंद लें और 20 मिनट के लिए ढककर रख दें.
- भरावन के लिए एक बर्तन में पनीर को कद्दूकस से कसकर रख लें.
- अदरक , लाल मिर्च पाउडर, धनिया पाउडर, जीरा पाउडर, अमचूर, गरम मसाला , नमक और धनिया पत्ती मिलाएं.
- धीमी आंच में एक तवा गरम करने के लिए रखें.
- दूसरी ओर गूंदे हुए आटे की लोई तोड़कर इसे बेल लें.
- रोटी के बीचों-बीच भरावन रखें और रोटी को चारों तरफ से मोड़ते हुए पोटली बना लें. हल्के हाथों से रोटी को दोबारा बेल लें.
- तवा गरम हो चुका होगा, आंच मीडियम कर रोटी को तवे पर रखें और दोनों तरफ से अच्छी तरह से सेंक लें.
- इसके बाद दोनों तरफ तेल लगाकर पराठे की तरह सेंक लें.
- तैयार है गर्मागर्म पनीर पराठा. अचार या चटनी के साथ सर्व करें.
क्‍या ये रेसिपी आपको पसंद आई?
3.1 (12 ratings)
3.1 avg from 12 ratings

टैग्स

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

ऐसे बनाइए लजीज पनीर पराठा, आ जाएगा मजा एक लोकप्रिय वेज,ब्रेकफास्‍ट रेसिपी है, जिसे आटा गूंदने के लिए, दो कप आटा, एक कप मैदा, चुटकीभर नमक, पानी गूंदने के लिए, भरावन के लिए, पनीर 250 ग्राम, एक छोटा टुकड़ा अदरक (कद्दूकस किया हुआ), एक छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर, एक छोटा चम्मच धनिया पाउडर, एक छोटा चम्मच जीरा पाउडर, एक बड़ा चम्मच अमचूर, एक बड़ा चम्मच गरम मसाला, एक बड़ा चम्मच धनिया पत्ती (बारीक कटी हुई), नमक स्वादानुसार, तेल पराठे सेंकने के लिए और स्वादिष्ट मसालों की मदद से तैयार किया जाता है। यह इंडियन खाने का एक पसंदीदा व्यंजन माना जाता है।

ADVERTISEMENT

Saved Recipes