Full Version →

पिज्जा पराठा

रोटी-पराठा वेज

पिज्जा पराठा में खूब सारा चीज़ और कॉर्न की स्टफिंग की जाती है. जिस कारण यह टेस्टी और यमी हो जाता है. यह आलू, गोभी, मूली और पनीर के पराठे से बिलकुल अलग है और रेसिपी तो आसान है ही.

Servings
2 - 4
★ 4.3
Rating
2206 ratings

आवश्यक सामग्री

For 2 - 4

🍳 विधि

  1. 1
    एक बाउल या बर्तन में आटा, 2 चम्मच तेल, आधा चम्मच नमक और पानी मिलाकर मुलायम आटा गूंद लें.
  2. 2
    गुंदे हुए आटे को हाथों में हल्का तेल लगाकर चिकना कर लें और इसे 15-20 मिनट तक ढक कर रख दें.
  3. 3
    अब एक दूसरे बाउल में मॉजरेला चीज, लाल मिर्च, काली मिर्च, ऑरि‍गेनो, शिमला मिर्च, प्याज, कॉर्न के दाने, टमाटर और स्वादानुसार नमक मिलाकर मिश्रण तैयार लें.
  4. 4
    अब गुंदे हुए आटे की लोइया बना लें.
  5. 5
    पहले दो लोइयों की रोटियां बेल लें. फिर एक रोटी पर चम्मच से सॉस लगाकर इस पर चीज का मिश्रण फैला दें और ऊपर दूसरी रोटी रखकर कांटे की मदद से चारों तरफ से दबाते हुए सील कर दें.
  6. 6
    बाकी लोइयों से भी ऐसी ही रोटियां बेलकर मिश्रण भर कर सील कर दें.
  7. 7
    गैस पर मध्यम आंच पर तवा गर्म कर इन रोटियों को दोनों तरफ तेल लगाकर सुनहरा होने तक सेंक लें.
  8. 8
    गरमागरम पिज्जा पराठा मनपसंद चटनी या सॉस के साथ सर्व करें.
#pizza paratha #cheese paratha #corn cheese paratha #indian kitchen #indian recipes #homemade pizza paratha #how to make pizza paratha recipe in hindi #kids corner #kids favourite dish
View Full Version