पिज्जा पराठा
पिज्जा पराठा में खूब सारा चीज़ और कॉर्न की स्टफिंग की जाती है. जिस कारण यह टेस्टी और यमी हो जाता है. यह आलू, गोभी, मूली और पनीर के पराठे से बिलकुल अलग है और रेसिपी तो आसान है ही.
ADVERTISEMENT
आवश्यक सामग्री
For 4 servings
- 2 कप आटा
- 1/4 कप मॉजरेला चीज, कद्दूकस
- 1/2 टेबलस्पून लाल मिर्च, कुटी हुई
- 1 टीस्पून काली मिर्च पाउडर
- 1 टेबलस्पून ऑरिगेनो
- 1/2 कप शिमला मिर्च, बारीक कटी
- 1/2 कप प्याज, बारीक कटे
- 1/2 कप कॉर्न, उबले हुए
- 1/2 कप टमाटर, बारीक कटे
- 1 कप पानी, आवश्यकतानुसार तेल, आवश्यकतानुसार टोमैटो सॉस, आवश्यकतानुसार नमक
विधि
- गुंदे हुए आटे को हाथों में हल्का तेल लगाकर चिकना कर लें और इसे 15-20 मिनट तक ढक कर रख दें.
- अब एक दूसरे बाउल में मॉजरेला चीज, लाल मिर्च, काली मिर्च, ऑरिगेनो, शिमला मिर्च, प्याज, कॉर्न के दाने, टमाटर और स्वादानुसार नमक मिलाकर मिश्रण तैयार लें.
- अब गुंदे हुए आटे की लोइया बना लें.
- पहले दो लोइयों की रोटियां बेल लें. फिर एक रोटी पर चम्मच से सॉस लगाकर इस पर चीज का मिश्रण फैला दें और ऊपर दूसरी रोटी रखकर कांटे की मदद से चारों तरफ से दबाते हुए सील कर दें.
- बाकी लोइयों से भी ऐसी ही रोटियां बेलकर मिश्रण भर कर सील कर दें.
- गैस पर मध्यम आंच पर तवा गर्म कर इन रोटियों को दोनों तरफ तेल लगाकर सुनहरा होने तक सेंक लें.
- गरमागरम पिज्जा पराठा मनपसंद चटनी या सॉस के साथ सर्व करें.
ADVERTISEMENT
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल
पिज्जा पराठा एक लोकप्रिय वेज रेसिपी है, जिसे 2 कप आटा और स्वादिष्ट मसालों की मदद से तैयार किया जाता है। यह इंडियन खाने का एक पसंदीदा व्यंजन माना जाता है।
पिज्जा पराठा बनाने के लिए सबसे पहले 2 कप आटा तैयार करें। इसके बाद सभी सामग्री को सही मात्रा में मिलाकर सही विधि और मसालों की मदद से पकाएं और गर्मागर्म सर्व करें।
पिज्जा पराठा बनाने में लगभग 5 से 15 मिनट तैयारी का समय और 5 से 15 मिनट पकाने का समय लग सकता है।
यह पिज्जा पराठा रेसिपी लगभग 2 - 4 लोगों के लिए पर्याप्त हो सकती है। आप आवश्यकता अनुसार सामग्री की मात्रा बढ़ा या घटा सकते हैं।
पिज्जा पराठा बनाने के लिए 2 कप आटा के अलावा मसाले, तेल, सब्जियां और अन्य आवश्यक सामग्री का उपयोग किया जाता है।
हाँ, पिज्जा पराठा को संतुलित मात्रा में खाने पर यह एक स्वादिष्ट और पौष्टिक विकल्प हो सकता है। इसकी पौष्टिकता इस्तेमाल की गई सामग्री और पकाने के तरीके पर निर्भर करती है।
पिज्जा पराठा का स्वाद बढ़ाने के लिए ताज़ी सामग्री, सही मसाले और सही सही विधि और मसालों का उपयोग करें।
पिज्जा पराठा एक लोकप्रिय इंडियन वेज रेसिपी है, जिसे लोग नाश्ते, लंच, डिनर या स्नैक्स के रूप में खाना पसंद करते हैं।
ADVERTISEMENT