चावल की पूरी
पूरी का एक अलग और मसालेदार टेस्ट है चावल की पूरी. इन्हें बनाने के लिए यहां जानें यह स्पेशल रेसिपी...
आवश्यक सामग्री
For 2 - 4
- 2 कप चावल का आटा, आधा चम्मच धनिया पाउडर, आधा चम्मच सौंफ पाउडर, एक छोटा चम्मच जीरा पाउडर, एक चुटकी मेथी पाउडर
- 2 चम्मच तेल, आटा गूंदने के लिए
- स्वादानुसार नमक, तेल (पूरियां तलने के लिए), आवश्यकतानुसार पानी
🍳 विधि
-
1
बर्तन में चावल का आटा डालें. फिर आटे में धनिया, जीरा, सौंफ, मेथी पाउडर और नमक डालकर मिलाएं.
-
2
इसके बाद अलग बर्तन में पानी डालकर इसे गैस पर गर्म करें.
-
3
जब पानी में उबाल आ जाए तो गैस बंद कर दें.
-
4
अब गर्म पानी को आटे के मिक्सचर में डालकर चम्मच से अच्छी तरह चलाएं.
-
5
इसके बाद आटा किसी ढक्कन से ढककर 20 से 25 मिनट के लिए रखें.
-
6
फिर आटे में तेल डालकर हाथों से अच्छी तरह मिलाएं और नर्म गूंद लें.
-
7
अब आटा ढककर फिर से 30 मिनट के लिए रखें.
-
8
इसके बाद आटे से छोटी-छोटी लोई निकालें और इन्हें ढक दें.
-
9
कड़ाही में तेल डालकर गैस पर गर्म करने रखें.
-
10
अब हाथो में तेल लगाकर एक लोई को गोल करके इसे प्लास्टिक शीट पर रखें.
-
11
लोई के ऊपर से एक और प्लास्टिक शीट रखकर लोई को हाथों से दबाएं फिर उंगलियों से गोलाई में फैलाकर पूरी का आकार दें.
-
12
पूरी न ज्यादा मोटी हो, न ज्यादा पतली. इसके बाद पूरी के ऊपर से प्लास्टिक शीट हटाकर इसे नीचे वाली शीट से अलग करें.
-
13
अब पूरी को कड़ाही में डालकर मध्यम आंच पर फ्राई करें.
-
14
पूरी को कल्छी से दबाते हुए तलें. जब पूरी फूल जाए तो इसे पलटकर दूसरी तरफ से भी फ्राई करें.
-
15
पूरी को सुनहरा होने तक तलें. फिर प्लेट में किचन पेपर लगाकर पूरी को इसमें निकाल लें.
-
16
इसी तरह सभी पूरियां बनाएं. फिर गर्मागर्म चावल की पूरी सब्जी के साथ सर्व करें.
#rice poori
#poori recipe
#indian food
#chawal ki poori
#how to make rice poori
#rice poori recipe
#recipes in hindi