चावल की पूरी

चावल की पूरी

पूरी का एक अलग और मसालेदार टेस्ट है चावल की पूरी. इन्हें बनाने के लिए यहां जानें यह स्पेशल रेसिपी...

ADVERTISEMENT

आवश्यक सामग्री

For 4 servings

  • 2 कप चावल का आटा, आधा चम्मच धनिया पाउडर, आधा चम्मच सौंफ पाउडर, एक छोटा चम्मच जीरा पाउडर, एक चुटकी मेथी पाउडर
  • 2 चम्मच तेल, आटा गूंदने के लिए
  • स्वादानुसार नमक, तेल (पूरियां तलने के लिए), आवश्यकतानुसार पानी

🍳 विधि

Time 1.5 से 2 घंटे
Servings 2 - 4
- बर्तन में चावल का आटा डालें. फिर आटे में धनिया, जीरा, सौंफ, मेथी पाउडर और नमक डालकर मिलाएं.
- इसके बाद अलग बर्तन में पानी डालकर इसे गैस पर गर्म करें.
- जब पानी में उबाल आ जाए तो गैस बंद कर दें.
- अब गर्म पानी को आटे के मिक्सचर में डालकर चम्मच से अच्छी तरह चलाएं.
- इसके बाद आटा किसी ढक्कन से ढककर 20 से 25 मिनट के लिए रखें.
- फिर आटे में तेल डालकर हाथों से अच्छी तरह मिलाएं और नर्म गूंद लें.
- अब आटा ढककर फिर से 30 मिनट के लिए रखें.
- इसके बाद आटे से छोटी-छोटी लोई निकालें और इन्हें ढक दें.
- कड़ाही में तेल डालकर गैस पर गर्म करने रखें.
- अब हाथो में तेल लगाकर एक लोई को गोल करके इसे प्लास्टिक शीट पर रखें.
- लोई के ऊपर से एक और प्लास्टिक शीट रखकर लोई को हाथों से दबाएं फिर उंगलियों से गोलाई में फैलाकर पूरी का आकार दें.
- पूरी न ज्यादा मोटी हो, न ज्यादा पतली. इसके बाद पूरी के ऊपर से प्लास्टिक शीट हटाकर इसे नीचे वाली शीट से अलग करें.
- अब पूरी को कड़ाही में डालकर मध्यम आंच पर फ्राई करें.
- पूरी को कल्छी से दबाते हुए तलें. जब पूरी फूल जाए तो इसे पलटकर दूसरी तरफ से भी फ्राई करें.
- पूरी को सुनहरा होने तक तलें. फिर प्लेट में किचन पेपर लगाकर पूरी को इसमें निकाल लें.
- इसी तरह सभी पूरियां बनाएं. फिर गर्मागर्म चावल की पूरी सब्जी के साथ सर्व करें.
क्‍या ये रेसिपी आपको पसंद आई?
4.1 (207 ratings)
4.1 avg from 207 ratings

टैग्स

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

चावल की पूरी एक लोकप्रिय वेज रेसिपी है, जिसे 2 कप चावल का आटा, आधा चम्मच धनिया पाउडर, आधा चम्मच सौंफ पाउडर, एक छोटा चम्मच जीरा पाउडर, एक चुटकी मेथी पाउडर और स्वादिष्ट मसालों की मदद से तैयार किया जाता है। यह इंडियन खाने का एक पसंदीदा व्यंजन माना जाता है।

ADVERTISEMENT

Saved Recipes