Full Version →

विंटर स्पेशल: बच्चों के लिए बेस्ट है शकरकंद का पराठा

रोटी-पराठा वेज,ब्रेकफास्‍ट

आमतौर पर सर्दियों में शकरकंद का हलवा, शकरकंद की खीर आदि काफी खाया जाता है और यह पौष्टिक भी होता है, लेकिन बच्चों को यह सब कम पसंद आता है. ऐसे में ब्रेकफास्ट में बच्चों के लिए सबसे अच्छा ऑप्शन है शकरकंद का पराठा. शकरकंद को उबालकर मेश करके फिलिंग तैयार करके आप टेस्टी पराठा बना सकते हैं.

Servings
2 - 4
★ 4
Rating
1 rating

आवश्यक सामग्री

For 2 - 4

🍳 विधि

  1. 1
    पराठा बनाने के लिए सबसे पहले प्रेशर कुकर में शकरकंद और 2 कप पानी डालकर एक सीटी आने तक उबाल लें.
  2. 2
    अब एक बर्तन में आटा और नमक डालकर मिला लें और थोड़ा-थोड़ा पानी डालकर नरम आटा गूंथ लें.
  3. 3
    शकरकंद के उबल जाने के बाद छीलकर मेश कर लें.
  4. 4
    इसमें गरम मसाला, जीरा पाउडर, आमचूर पाउडर, हरी मिर्च, हरा धनिया और नमक डालकर अच्छी तरह से मिक्स कर लें और भरावन तैयार कर लें.
  5. 5
    अब आटे की लोई तोड़ कर पूड़ी जितना बेल लें.
  6. 6
    इसमें एक चम्मच भरावन रख कर लोई को पैक कर दें.
  7. 7
    फिर सूखा आटा लगाकर लोई को पराठे जैसा बेल लें.
  8. 8
    मीडियम आंच पर तवे पर हल्का तेल लगाकर गर्म करने के लिए रख दें.
  9. 9
    तवे के गर्म होते ही पराठा डालकर एक तरफ सेंक लें.
  10. 10
    फिर दूसरी तरफ भी तेल लगाकर करारा होने तक सेंक लें.
  11. 11
    इसी तरह से सारे पराठे सेंक लें.
  12. 12
    तैयार पराठों को दही, चटनी या अचार के साथ सर्व करें.
#shakarkandi ka halwa #paratha #shakarkand ka halwa #sweet potato paratha #shakarkandi recipe #shakarkandi ka paratha #sakarkand ka paratha #shakarkand #shakarkandi #ghar pa sharkerkand ka paratha kysa banaya #shakarkandi paratha #shakarkand ke parathe #ho
View Full Version