Full Version →

स्वीट कॉर्न पराठा: बनाना एकदम आसान, स्वाद मिलेगा मजेदार

रोटी-पराठा लंच,डिनर

स्वीट कॉर्न को आप कई तरह से खाते और बताने होंगे. इसके मीठे स्वाद से बनाएं चटपटा पराठा. आइए जानें इसे बनाने की आसान विधि.

Servings
1 - 2
★ 4
Rating
65 ratings

आवश्यक सामग्री

For 1 - 2

🍳 विधि

  1. 1
    सबसे पहले आटे में नमक, 2 चम्मच तेल और पानी मिलाकर गूंथ लें और आधे घंटे के लिए गीले कपड़े से ढक कर अलग रख दें.
  2. 2
    अब उबले हुए मकई के दानों को बारीक पीस लें.
  3. 3
    कड़ाही में एक चम्मच तेल डालकर गर्म करें. फिर इसमें हींग और जीरा डालकर भून लें.
  4. 4
    जीरा चटकने लगे तो उसमें बारीक कटा प्याज, हरी मिर्च और पिसा हुआ मकई का पेस्ट डाल कर सूखा होने तक भून लें.
  5. 5
    फिर उसमें चाट मसाला, गरम मसाला और नमक डालकर मिला दें.
  6. 6
    गूंथे हुए आटे से लोइयां बनाएं और उन लोइयों को बेलकर उसमें कॉर्न का भरावन भरकर उसे बंद कर दें.
  7. 7
    अब इन लोइयों को पराठे की तरह बेल लें.
  8. 8
    तवे को गर्म करें और इस पर बेले हुए परांठे को डालकर दोनों तरफ से कराकरा सेंक लें.
  9. 9
    गर्मागर्म परांठों को दही, अचार या फिर चटनी के साथ सर्व करें. 
#sweet corn paratha #sweet corn paratha recipe in hindi #makai veg upama recipe #recipe of bhutte ka kees #madhya pradesh cuisine #स्वीट कॉर्न पराठा #भुट्टे के दाने का पराठा #how to make sweet corn paratha recipe in hindi
View Full Version