Full Version →

थालीपीठ बनाने की विधि

रोटी-पराठा वेज

यह महाराष्ट्र की पारंपरिक डिश है. ज्वार और चावल के आटे से बनी थालीपीठ का स्वाद लाजवाब होता है. इसे बनाना बहुत ही आसान है. आइए जानते हैं कैसे बनाते हैं इसे.

Servings
2 - 4
★ 5
Rating
1 rating

आवश्यक सामग्री

For 2 - 4

🍳 विधि

  1. 1
    ज्वार और चावल के आटे की थालीपीठ बनाने के लिए एक बर्तन में बारीक कटी हुई प्याज लें.
  2. 2
    इसमें नमक, लाल मिर्च पाउडर, जीरा पाउडर, हल्दी पाउडर डालकर 5 मिनट के लिए रख दें.
  3. 3
    अब एक और बर्तन लें.
  4. 4
    इसमें चावल और ज्वार का आटा डालें.
  5. 5
    अब मसाले वाली प्याज को इसमें डालकर, थोड़ा-थोड़ा पानी डालते हुए नरम आटा गूंथ लें.
  6. 6
    अब अपनी हथेलियों पर थोड़ा तेल लगा लें.
  7. 7
    आटे की एक छोटी लोई लें और इसे अपनी हथेलियों से चिपटा कर लें.
  8. 8
    अगर पूरी तरह चिपटा न हो पाए तो सूखा आटा लगाकर लोई को बेल लें.
  9. 9
    अब उंगली की मदद से चिपटी हुई पूरी में छोटा-सा गढ्ढा कर लें और इसमें थोड़ा-सा तेल डाल दें.
  10. 10
    अब गैस पर तवा रख लें.
  11. 11
    अब तेल डालकर थालीपीठ को पकाएं.
  12. 12
    दोनों तरफ से थालीपीठ को सेंके.
  13. 13
    इसी तरीके से सारी थालीपीठ सेंक लें.
  14. 14
    तैयार है स्वादिष्ट थालीपीठ.
  15. 15
    इसे अचार के साथ सर्व करें.
#thalipeeth recipe #thalipeeth #maharashtrian thalipeeth #how to make thalipeeth #maharashtrian recipes #maharashtrian thalilipeeth #maharashtrian recipe #maharashtrian food #maharashtrian speciality #thalipeeth recipe in hindi #jwar chawal atta thalipeeth recipe
View Full Version