थालीपीठ बनाने की विधि

थालीपीठ बनाने की विधि

यह महाराष्ट्र की पारंपरिक डिश है. ज्वार और चावल के आटे से बनी थालीपीठ का स्वाद लाजवाब होता है. इसे बनाना बहुत ही आसान है. आइए जानते हैं कैसे बनाते हैं इसे.

ADVERTISEMENT

आवश्यक सामग्री

For 4 servings

  • 1 कप ज्वार का आटा
  • 1 प्याज कटी हुई
  • 2 टेबलस्पून लाल मिर्च पाउडर
  • 1 टेबलस्पून नमक
  • 3 टेबलस्पून चावल का आटा
  • 1 टेबलस्पून जीरा पाउडर
  • 1/4 टेबलस्पून हल्दी पाउडर

🍳 विधि

Time 30 मिनट से 1 घंटा
Servings 2 - 4
- ज्वार और चावल के आटे की थालीपीठ बनाने के लिए एक बर्तन में बारीक कटी हुई प्याज लें.
- इसमें नमक, लाल मिर्च पाउडर, जीरा पाउडर, हल्दी पाउडर डालकर 5 मिनट के लिए रख दें.
- अब एक और बर्तन लें.
- इसमें चावल और ज्वार का आटा डालें.
- अब मसाले वाली प्याज को इसमें डालकर, थोड़ा-थोड़ा पानी डालते हुए नरम आटा गूंथ लें.
- अब अपनी हथेलियों पर थोड़ा तेल लगा लें.
- आटे की एक छोटी लोई लें और इसे अपनी हथेलियों से चिपटा कर लें.
- अगर पूरी तरह चिपटा न हो पाए तो सूखा आटा लगाकर लोई को बेल लें.
- अब उंगली की मदद से चिपटी हुई पूरी में छोटा-सा गढ्ढा कर लें और इसमें थोड़ा-सा तेल डाल दें.
- अब गैस पर तवा रख लें.
- अब तेल डालकर थालीपीठ को पकाएं.
- दोनों तरफ से थालीपीठ को सेंके.
- इसी तरीके से सारी थालीपीठ सेंक लें.
- तैयार है स्वादिष्ट थालीपीठ.
- इसे अचार के साथ सर्व करें.
क्‍या ये रेसिपी आपको पसंद आई?
5 (1 ratings)
5 avg from 1 ratings

टैग्स

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

थालीपीठ बनाने की विधि एक लोकप्रिय वेज रेसिपी है, जिसे 1 कप ज्वार का आटा और स्वादिष्ट मसालों की मदद से तैयार किया जाता है। यह इंडियन खाने का एक पसंदीदा व्यंजन माना जाता है।

ADVERTISEMENT

Saved Recipes