रेस्टोरेंट में मिलने वाले लच्छा पराठे में बहुत ज्यादा तेल होता है. अगर आप इस तेल से बचना चाहती हैं तो इस तरीके से कम तेल में बढ़िया लच्छा पराठा बना सकते हैं.
Servings
2 - 4
★ 3.7
Rating
27 ratings
आवश्यक सामग्री
For 2 - 4
आटा डेढ़ कप, मैदा आधा कप, घी या तेल 3 बड़ा चम्मच, तलने के लिए तेल
स्वादानुसार नमक, चीनी 1 छोटा चम्मच, दूध आधा कप, पानी आधा कप, आधा कप आटा पलथन के लिए, तवा
🍳 विधि
1
एक बर्तन में आटा, मैदा और नमक डालकर अच्छी तरह मिक्स कर लें.
2
इसके बाद इसमें तेल, दूध और थोड़ा-थोड़ा करके पानी डालते हुए नरम-मुलायम आटा गूंद लें.
3
गुंदे हुए आटे का 15-20 मिनट के लिए ढककर रख दें.
4
तय समय बाद इसे 2 से 3 बार अच्छी तरह गूंदकर चिकना कर लें.
5
आटे की 10-12 बराबर लोइयां तोड़ लें.
6
एक लोई लेकर इसमें थोड़ा-सा पलथन लपेटकर मोटी रोटी बेल लें.
7
फिर इसके ऊपर आधा छोटा चम्मच तेल फैलाएं और थोड़ा-सा आटा छिड़क लें.
8
इस रोटी को कागज की तरह फोल्ड करें. याद रखें रोटी को रोल नहीं करना है बल्कि फोल्ड करना है.
9
इसके बाद दोनों किनारों को पकड़कर थोड़ा खीचकर लंबा करें और फिर जलेबी की तरह रोल कर लें.
10
इसी तरह से बाकी लोइयों से जलेबी की रोल तैयार कर लें.
11
(ऐसे बनाइए लजीज पनीर पराठा, आ जाएगा मजा)
12
मीडियम आंच पर तवा गर्म होने के लिए रखें.
13
(बनाएं लजीज लहसुन पुदीना पराठा )
14
अब एक जलेबी जैसी लोई को लेकर बेल लें. रोटी थोड़ी मोटी ही रखें. बेलने के बाद आप पाएंगी कि रोटी लच्छेदार बनी है.
15
तैयार रोटी को तवे पर रखें. दोनों तरफ से सेंकने के बाद इस पर तेल लगाएं और सुनहरा होने तक पकाएं. पकाने के बाद इसमें चित्ती पड़ जाएगी.
16
दोनों तरफ अच्छी तरह सिंकने के बाद पराठे को प्लेट पर निकाल लें.
17
(पराठों के साथ मजेदार स्वाद देगा मूली का रायता
18
)
19
पराठे को दोनों हथेलियों के बीच रखकर मसल दें ताकि इसकी परतें अलग हो जाएं.
20
इस तरीके से बाकी बची लोइयों से भी पराठे बना लें.
21
(मूली और प्याज के पराठे ऐसे बनेंगे ज्यादा टेस्टी
22
)
23
तैयार पराठे को मनपसंद सब्जी या फिर दाल मखनी के साथ खाएं-खिलाएं.
#lachha paratha recipe in hindi#How to make lachha paratha#lachha paratha banane ki vidhi#lachha paratha video#What is meant by Lachha paratha?#What is a paratha roll?#What is a mint paratha?#How paratha is made?#how to make lachha paratha at home