मक्के और गेहूं के आटे को छानकर इसमें नमक-अजवायन मिला लें. अच्छी तरह मिलाकर पानी से नरम गूंथ लें. इसके बाद 30 मिनट तक गीले कपड़े से ढक कर रखें. गुंधे आटे की बराबर आकार की लोइयां बनाएं और 5 मिनट तक रखें.
3
विधि
4
हर लोई को या तो चकले-बेलन या हाथ से रोटी बनाएं फिर रिफाइंड से तवे पर सेकें.
5
सरसों के साग, सफेद मक्खन और गुड़ के साथ सर्व करें.
6
नोट: मक्के की रोटी सिर्फ मक्के के आटे से बनाई जाती है, लेकिन यह जल्दी टूट जाती है, इसलिए यदि आपका हाथ सधा हुआ नहीं है तो गेहूं का आटा मिला लें. रोटी आसानी से बन सकेगी.