मिस्सी रोटी तो रोजाना खाते हैं. जरा बेसन, मैदा और मेथीपत्ता को कुछ मसाले के साथ मिलाएं और फिर देखें कौन सी मजेदार चीज बनेगी.
Servings
1 - 2
★ 4.1
Rating
279 ratings
आवश्यक सामग्री
For 1 - 2
1 कप बेसन, एक चौथाई कप मैदा, एक चौथाई कप मेथीपत्ता
2 बड़ा चम्मच हरा धनिया
2 हरी मिर्च
स्वादानुसार नमक, आधा छोटा चम्मच जीरा, तलने के लिए तेल
🍳 विधि
1
ताजी मेथी पत्ता, हरा धनिया एवं हरी मिर्च को धोकर बारीक काट लें.
2
बेसन में मैदा और नमक मिलाकर छान लें. फिर इसमें थोड़ा तेल का मोयन, हरा धनिया, मिर्च और मेथी पत्ता मिलाकर पानी से आटा गूंद लें.
3
इस आटे की लोइयां बनाकर पूरी बेलें.
4
कड़ाही में पूरी तलने के लिए तेल गर्म करें. शुरुआत में आंच तेज रखें और तेल गर्म हो जाए तो फिर आंच मध्यम कर दें.
5
अब इसमें पूरियों डालकर दोनों तरफ करारा होने तक तल लें.
6
पूरियों को किचन पेपर पर निकालें ताकि इनका अतिरिक्त तेल निकल जाए.
7
स्वादिष्ट मिस्सी पूरी को आलू की सब्जी या फिर चटनी और अचार के साथ सर्व करें.
#methi masala poori#methi maida missi poori#methi maida missi puri#missi roti#how to make methi maida missi poori puri recipe in hindi#missi nan roti#chawal ki puri poori#gujarati masala puri#puri laddu ladoo#kuttu ki puri#ajwain puri recipe in h