मिस्सी रोटी
गेहूं के आटे की रोटी को कुछ अलग स्वाद देना है तो पकवानगली में सीखकर अपनी रसोई में सेकें मिस्सी रोटी.
आवश्यक सामग्री
For 2 - 4
- 1 कप गेहूं का आटा
- 1 कप बेसन
- 1 छोटी चम्मच अजवाइन
- 1 छोटी कटोरी बारीक कटी प्याज, चुटकीभर हींग, आधी छोटी चम्मच हल्दी
- 1 बड़ा चम्मच कसूरी मेथी
- 1 बड़ा चम्मच बारीक कटी धनियापत्ती, तेल जरूरत के अनुसार, नम्क स्वादानुसार
🍳 विधि
-
1
एक बर्तन में आटा और बेसन लेकर उसमें नमक, अजवाइन, प्याज, हींग, हल्दी, कसूरी मेथी और तेल डालकर दोनों हाथों से अच्छे
-
2
से मिला लें. (तिकोना परतदार पराठा)
-
3
फिर पानी से नर्म आटा गूंद कर 20 मिनट के लिए आटा ढककर रख दें. (मल्टी ग्रेन पराठा)
-
4
तय समय के बाद आटे की लोईयां तोड़ लें.
-
5
धीमी आंच में एक तवा गर्म करने के लिए रखें. (मिक्स वेजिटेबल मसाला पराठा)
-
6
तवे के गर्म होते ही एक लोई लें और इसे बेल लें. बेलने के लिए पलथन का इस्तेमाल कर सकते हैं. (मेथी मैदा की मिस्सी पूरी)
-
7
तवे के गर्म होते ही रोटियों को दोनों साइड से सेंक लें. (बचे दाल-चावल के टेस्टी पराठे)
-
8
तैयार है गर्मागर्म मिस्सी रोटी. रोटी पर मक्खन या घी लगाकर दाल, सब्जी और हरे धनिये की चटनी के साथ खाएं.
#missi roti recipe
#chapati
#gram flour
#wheat flour
#indian kitchen
#indian recipe
#hari mirch paratha parantha
#paneer panir kulcha
#bikaneri daal paratha
#garlic naan
#besan ka paratha
#chinese paratha
#pattagobhi paneer panir paratha parantha