Full Version →

सर्दी में बनाएं मूली का पराठा

रोटी-पराठा वेज

सर्दी के मौसम में गजब के स्वादिष्ट लगते हैं पराठे. अगर आप भी तरह-तरह के पराठे खाना पसंद करते हैं तो मूली के पराठे के फैन भी जरूर होंगे. आप ही के लिए है हमारी यह खास रेसिपी.

Servings
2 - 4
★ 4.3
Rating
391 ratings

आवश्यक सामग्री

For 2 - 4

🍳 विधि

  1. 1
    सबसे पहले एक बर्तन में आटे में अजवाइन, नमक और पानी डालकर आटा गूंद लें. ध्यान रहे आटा न ज्यादा सख्त हो और न ही ज्यादा नर्म.
  2. 2
    मूली को छीलकर धो लें और फिर इसे कद्दूकस करें. कद्दूकस की हुई मूली को दोनों हाथों से दबाकर उसका पानी अच्छी तरह निचोड़ लें.
  3. 3
    अब मूली में हरी मिर्च , चाट मसाला, भुना जीरा पाउडर, हरी धनिया और नमक डालकर मिक्स करें.
  4. 4
    फिर आटे की लोई बनाकर उसकी छोटी पूरी बेलकर, इसके बीच में मूली का मिश्रण रखें और पूरी को चारों ओर से पलटकर मिश्रण को उसमें बंद करके फिर लोई बनाएं. अब इस लोई को बेलकर पराठा बनाएं.
  5. 5
    इसके बाद गैस पर तवा रखकर गर्म करें. फिर गर्म तवे पर थोड़ा घी डालें. उस पर पराठा डालकर मध्यम आंच पर सेंकें.
  6. 6
    अब पराठे के ऊपरी तरफ भी चम्मच से घी लगाएं और इसे पलटकर दूसरी तरफ से भी सेंकें. ऐसे ही सभी पराठे सेंक लें.
  7. 7
    लीजिए तैयार हैं गर्मागर्म मूली के पराठे.चटनी या दही के साथ इनका स्वाद लें.
#mooli ka prantha paratha #indian kitchen #indian recipe #mooli #raddish #pyaaj ka paratha #methi ka paratha #palak paratha #gobhi prattha #aalu paratha #breakfast recipe #best to eat in winters
View Full Version