Full Version →

ऐसे बनाइए नमक अजवाइन के करारे पराठे

रोटी-पराठा वेज

सादे पराठे तो आप अक्सर खाते ही हैं, पर आटे में नमक और अजवाइन मिलाकर बनाने से इसका स्वाद और बढ़ जाता है. अचार, चटनी या रायते के साथ ये पराठे बहुत ही स्वादिष्ट लगते हैं. 

Servings
1 - 2
★ 3.5
Rating
2 ratings

आवश्यक सामग्री

For 1 - 2

🍳 विधि

  1. 1
    सबसे पहले एक बर्तन में आटा, अजवाइन, लाल मिर्च पाउडर, नमक और तेल डालकर अच्छी तरह से मिक्स कर लें.
  2. 2
    इसके बाद इस मिश्रण में पानी डालते हुए मुलायम आटा गूंद लें.
  3. 3
    आटा गूंदने के बाद इसे 10 मिनट के लिए ढककर रख दें.
  4. 4
    मीडियम आंच पर एक तवा गरम करने के लिए रखे.
  5. 5
    इसी बीच आटे की छोटी-छोटी लोइयां बनाकर रोटियां बेल लें.
  6. 6
    तवे के गरम होते ही इस पर रोटी डालकर तेल लगाकर पराठों को दोनों तरफ से सेंक लें.
  7. 7
    तैयार है नमक अजवाइन का पराठा. हरी चटनी या फिर रायते के साथ गर्मागर्म पराठे सर्व करें.
#namak ajwain paratha parantha recipe in hindi #namak #ajwain #salt #carrom seeds #indian kitchen #indian recipe
View Full Version