इस नए अंदाज में बनाइए मसालेदार पराठा
मसालेदार पराठे का ये नया स्वाद आपको इसका दीवाना बना देगा. यह खाने में बहुत ही लजीज लगता है.
आवश्यक सामग्री
For 1 - 2
- 4 कटोरी आटा
- 3 प्याज
- 1 छोटा टुकड़ा अदरक
- 2 हरी मिर्च
- 1/2 कटोरी हरा धनिया
- 1/2 टीस्पून चिली फ्लेक्स
- 1/2 टीस्पून सौंफ पाउडर, चुटकीभर हल्दी
- 1/2 टीस्पून अजवाइन, नमक स्वादानुसार, पानी आटा गूंदने के लिए, तेल पराठे सेंकने के लिए
🍳 विधि
-
1
सबसे पहले प्याज, अदरक, हरी मिर्च और हरा धनिया को बारीक काट लें.
-
2
दूसरी ओर एक परात में आटे में नमक, हल्दी, और अजवाइन डालकर अच्छे से मिक्स कर लें.
-
3
अब धीरे-धीरे पानी डालते हुए आटा गूंद लें. आटा न ज्यादा सख्त हो और न ही ज्यादा मुलायम.
-
4
लगभग 20 मिनट के लिए आटे को एक सूती कपड़े से ढककर रख दें.
-
5
तय समय के बाद सारी कटी हुई चीजों को एकसाथ मिक्स कर इसमें सौंफ पाउडर, चिली फ्लेक्स और नमक मिलाएं.
-
6
अब आटे की लोइयां तोड़ लें.
-
7
लोई को गोलाकार में बेल लें. बीच में प्याज का मिश्रण भरकर इसे फोल्ड करते हुए पोटली बनाएं.
-
8
अब सूखा आटा लगाकर इसे दोबारा बेल लें.
-
9
मीडियम आंच पर एक तवा गरम करने के लिए रखें.
-
10
तवे के गरम होते ही इसपर रोटी डालकर सेंके.
-
11
जब यह एक साइड से सिक जाए तो तेल लगाकर इसे पलटते हुए दूसरे साइड से भी सेंक लें.
-
12
तैयार है प्याज का मसालेदार पराठा. इसी तरह से सभी पराठे सेंक लें.
-
13
तैयार पराठों को दही और अचार के साथ सर्व करें.
#onion masaledaar paratha pyaaz ke parathe recipe in hindi
#pyaaz
#pyaaj
#parathe
#onion
#indian kitchen
#indian recipe