Full Version →

ऐसे बनाइए प्याज का मसालेदार पराठा

रोटी-पराठा वेज,ब्रेकफास्‍ट

प्याज का इस्तेमाल कई दाल-सब्जियों को और भी स्वादिष्ट बना देता है. ऐसे में अगर इसके पराठे बनाए जाएं तो कहने की क्या. गर्मागर्म पराठों की बात ही निराली है.

Servings
2 - 4
★ 2.9
Rating
12 ratings

आवश्यक सामग्री

For 2 - 4

🍳 विधि

  1. 1
    सबसे पहले प्याज, अदरक, हरी मिर्च और हरा धनिया को बारीक काट लें.
  2. 2
    दूसरी ओर एक परात में आटे में नमक, हल्दी और अजवाइन डालकर अच्छे से मिक्स कर लें.
  3. 3
    अब धीरे-धीरे पानी डालते हुए आटा गूंद लें. आटा न ज्यादा सख्त हो और न ही ज्यादा मुलायम.
  4. 4
    लगभग 20 मिनट के लिए आटे को एक सूती कपड़े से ढककर रख दें.
  5. 5
    तय समय के बाद सारी कटी हुई चीजों को एकसाथ मिक्स कर इसमें लाल मिर्च पाउडर और नमक मिलाएं.
  6. 6
    अब आटे की लोइयां तोड़ लें.
  7. 7
    लोई को गोलाकार में बेल लें. बीच में प्याज का मिश्रण भरकर इसे फोल्ड करते हुए पोटली बनाएं.
  8. 8
    अब सूखा आटा लगाकर इसे दोबारा बेल लें.
  9. 9
    मीडियम आंच पर एक तवा गरम करने के लिए रखें.
  10. 10
    तवे के गरम होते ही इसपर रोटी डालकर सेंके.
  11. 11
    जब यह एक साइड से सिक जाए तो तेल लगाकर इसे पलटते हुए दूसरे साइड से भी सेंक लें.
  12. 12
    तैयार है प्याज का मसालेदार पराठा. इसी तरह से सभी पराठे सेंक लें.
  13. 13
    तैयार पराठों को दही और अचार के साथ सर्व करें.
#onion paratha pyaaz ke parathe recipe in hindi #pyaaz #pyaaj #parathe #onion #indian kitchen #indian recipe
View Full Version